आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
माकपा के राज्य सम्मेलन के उपलक्ष्य पर पंचायत भवन शिमला से चौड़ा मैदान तक विशाल रैली निकाली गई। इस दाैरान माकपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रैली के समापन पर चौड़ा मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन हो रहा। इसमें पार्टी पोलिट ब्यूरो व केंद्रीय कमेटी सदस्य ने अपना संबोधन दिया। सम्मेलन में पूर्व विधायक राकेश सिंघा व माकपा नेता सुभाषिनी अली भी माैजूद रहे


