सीएम सुक्खू बोले- इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मंगलवार को ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि इंदिरा गांधी ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी हत्या से कुछ दिन पहले उन्होंने ओडिशा में एक जनसभा में कहा था कि मेरे खून का एक-एक कतरा भी अगर इस देश की एकता और अखंडता के लिए काम आए तो मैं हमेशा देश के लिए जान देने के लिए तत्पर हूं।

सीएम ने कहा कि इंदिरा ने देश के लिए कई ऐतिहासिक फैसले किए, जिसने भारत के भविष्य की दिशा को हमेशा के लिए बदल दिया। देश को एकजुट किया। पाकिस्तान का विभाजन, बैंकों के राष्ट्रीयकरण से आर्थिक क्रांति का सूत्रपात, हरित क्रांति की शुरुआत, पोखरण परमाणु परीक्षण से भारत को आत्मनिर्भर बनाया, सिक्किम को चीन से छीनकर उसका भारत में विलय, 1971 में हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा व देश की एकता और अखंडता के लिए उनके त्याग एवं तपस्या की गाथा युगों-युगों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। इस अवसर पर एमसी शिमला के मेयर सुरेंद्र चाैहान, विधानसभा में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक रणजीत राणा सहित अन्य गणमान्य माैजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...