राजीव कुमार ने ली राज्य चयन आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ, दो महीने पहले हुई थी नियुक्ति

Date:

अवाज जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने प्रदेश सचिवालय में उन्हें शपथ दिलाई। राजीव कुमार की नियुक्ति करीब दो महीने पहले हो गई थी, मगर वह स्वास्थ्य कारणों से शपथ नहीं ले पाए थे। अब शपथ लेने के बाद वह हमीरपुर में पदभार ग्रहण कर लेंगे। उल्लेखनीय है कि सुक्खू सरकार ने सत्ता में आने के बाद पुराने राज्य कर्मचारी आयोग को भंग कर दिया था।

भर्तियों में धांधलियों को उजाकर करने के बाद यह कार्रवाई की गई। अब नया हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग गठित किया गया है। इसके अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार की नियुक्ति की गई है। शपथ ग्रहण करने के बाद राजीव कुमार ने कहा कि आयोग में भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चयन प्रक्रिया में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध और त्रुटि रहित बनाया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया को करेंगे डिजिटल : राजीव

प्रदेश राज्य चयन आयोग में आधुनिक तकनीक अपनाकर भर्तियां की जाएंगी और युवाओं से न्याय किया जाएगा। यह बात आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव कुमार ने कही। राजीव बोले – मेरे पास केंद्र सरकार में बतौर संयुक्त सचिव आईटी के क्षेत्र में काम करने का करीब छह साल का अनुभव है। जो सीखा, उसे राज्य चयन आयोग की कार्यशैली में आजमाया जाएगा। आयोग की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। मंगलवार को शपथ लेने के बाद अमर उजाला से विशेष बातचीत में आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। राजीव कुमार ने कहा कि साक्षात्कार की प्रणाली पहले ही खत्म की जा चुकी है। अब जो भी भर्तियां होंगी, उन्हें और पारदर्शी तरीके से करने के उपाय तलाशे जाएंगे और उन्हें लागू किया जाएगा।

मेरिट और पात्रता की किसी सूरत में नहीं होगी अनदेखी

विवादों के बाद भंग होने के बाद नए स्वरूप वाला आयोग को लेकर उन्होंने कहा कि यह युवाओं के साथ न्याय करेगा। मेरिट और पात्रता को किसी भी सूरत में अनदेखा नहीं किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को ऐसा फूलप्रूफ बनाया जाएगा कि कहीं भी गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं होगी। राजीव कुमार ने कहा कि अगर भर्ती प्रक्रिया को शत-प्रतिशत डिजिटाइज किया जाएगा तो किसी भी तरह की अनियमितताओं की कोई भी आशंका नहीं रहती है। इस दिशा में भी आयोग काम करेगा।

भर्ती में तेजी लाएंगे

उन्होंने माना कि यह सही है कि बीच में विवाद के कारण भर्ती प्रक्रिया में गतिरोध पैदा हुआ, मगर इसकी क्षतिपूर्ति के लिए भर्ती करने की इस प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। आयोग के दो और सदस्य भी जल्दी शपथ लेंगे और कार्यभार संभाल लेंगे। राजीव कुमार ने कहा कि जल्दी ही वे भी अपना काम संभाल लेंगे। उन्होंने कहा िक आयोग में तीन ही सदस्य होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया सीधा संदेश, पाकिस्तान को किया एक्सपोज : विनोद

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला भाजपा प्रदेश सचिव...

भुंतर हवाई अड्डे पर दूसरे दिन भी नहीं हो सकीं उड़ानें

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला भारत-पाकिस्तान के बीच...

सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, हिमाचल के विद्यार्थी यहां देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा...