सिर्फ कर्ज के सहारे चल रही सरकार, वर्तमान आर्थिक हालात सबके सामने

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर दिन एक नए झूठ के सहारे आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश के वर्तमान आर्थिक हालात सबके सामने हैं। बिना केंद्र सरकार के सहयोग के न ही कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है और न ही पेंशनरों को पेंशन दी जा रही है। सरकार प्रदेश में राजस्व अर्जन के विकल्पों को भी सुदृढ़ नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि 2027 में हिमाचल पूरी तरह आत्मनिर्भर हो जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री यह नहीं बता रहे हैं कि यह लक्ष्य हासिल कैसे किया जाएगा। सरकार हर महीने क्षमता से ज़्यादा ऋण लेने के मॉडल पर आगे बढ़ रही है।

हर नेता प्रतिपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर कार्यालय में आयोजित सक्रिय सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव के दृष्टिगत हुई बैठक में भाग लिया। बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने और आगामी संगठनात्मक चुनाव पर सार्थक चर्चा हुई। सुक्खू सरकार झूठ बोलकर दिन काट रही है। आज प्रदेश के विकास की गति पूरी तरह से रुक गई है। सरकार एक जन कल्याणकारी राज्य के रूप में कार्य नहीं कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आय बढ़ाने वाले साधनों को विकसित करने पर ध्यान नहीं दे रही है। उद्योग और इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास सरकार की प्राथमिकता में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया सीधा संदेश, पाकिस्तान को किया एक्सपोज : विनोद

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला भाजपा प्रदेश सचिव...

भुंतर हवाई अड्डे पर दूसरे दिन भी नहीं हो सकीं उड़ानें

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला भारत-पाकिस्तान के बीच...

सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, हिमाचल के विद्यार्थी यहां देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा...