प्रियंका गांधी के नामांकन में जाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, आज होंगे रवाना

Date:

परचा भरने के बाद लौटेंगे दिल्ली, कांग्रेस आलाकमान से होगी मुलाकात

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रियंका गांधी वाड्रा के नामांकन में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को दिल्ली रवाना हो रहे हैं और यहां से वह कालीकट के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को वायनाड में प्रियंका गांधी के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली वापस लौट आएंगे। यहां आगामी दो दिन वह कांग्रेस हाइकमान से भी मुलाकात करेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं। यह सीट लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के त्यागपत्र से खाली हुई है। प्रियंका गांधी के मुकाबले भाजपा और सीपीआई दोनों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वायनाड से प्रियंका गांधी के मुकाबले में भाजपा ने कालीकट से दो बार की काउंसिलर नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है, जबकि सीपीआई ने सत्यन मोकेरी को टिकट दी है। सत्यन मोकेरी 1987 से 2001 के बीच तीन बार विधायक रह चुके हैं।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने दो राज्यों झारखंड और महाराष्ट्र के साथ ही 14 अलग-अलग राज्यों में विधानसभा की खाली 48 सीटों समेत दो राज्यों में लोकसभा की सीटों पर चुनाव का ऐलान किया है। केरल की वायनाड की सीट इनमें सबसे रोचक हो गई है। यहां प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लडऩे से कांग्रेस हाइकमान के ज्यादातर नेता वायनाड में डेरा डाल रहे हैं। बता दें कि वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

संगठन में ताजपोशी का क्रम शुरू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के वायनाड और दिल्ली दौरे से पहले संगठन से ताजपोशी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि दिग्विजय मल्होत्रा निवासी जवाली जिला कांगड़ा को सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह संगठन के बड़े चेहरों को सरकार के जगह देने की पैरवी शुरू से कर रही हैं। अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह दिल्ली में इन मसलों पर चर्चा कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया सीधा संदेश, पाकिस्तान को किया एक्सपोज : विनोद

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला भाजपा प्रदेश सचिव...

भुंतर हवाई अड्डे पर दूसरे दिन भी नहीं हो सकीं उड़ानें

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला भारत-पाकिस्तान के बीच...

सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, हिमाचल के विद्यार्थी यहां देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा...