अगले महीने मुख्यमंत्री करेंगे केरल से आये क्रूज का शुभारंभ

Date:

केरल के कोच्चि से रवाना हुआ उत्तर भारत का पहला क्रूज पंहुचा बिलासपुर।

आवाज जनादेश /न्यूज़ ब्यरो शिमला

मंडी भराड़ी में झील किनारे निर्धारित लैंडिंग प्वाइंट पर क्रूज को उतारा गया है। संचालक फर्म की ओर से तय औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। अक्तूबर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस क्रूज का शुभारंभ करेंगे। गोबिंदसागर झील में क्रूज शुरू होने से निश्चित रूप से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के प्रति मुख्यमंत्री खुद गंभीर है और पूरी नजर बनाए हुए हैं। वह उपायुक्त से भी समय-समय पर इस प्रोजेक्ट को लेकर फीडबैक ले रहे हैं। ऐसे में अक्तूबर माह में नवरात्र में या फिर नवरात्र के बाद इस महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट का उद्घाटन करवाए जाने की तैयारी चल रही है।

जिला प्रशासन ने कोलडैम जलाशय में क्रूज व शिकारा इत्यादि शुरू करने को लेकर भी टेंडर कर दिया है। टेंडर के मानकों पर खरा उतरने वाली फर्म कोलडैम में क्रूज चलाएगी। हरनोड़ा से लेकर तत्तापानी तक 30 किलोमीटर लंबी झील का नजारा क्रूज से लिया जा सकेगा। बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि कोच्ची से रवाना हुआ क्रूज बिलासपुर पहुंच गया है। संचालक फर्म द्वारा तय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही क्रूज का ट्रायल किया जाएगा।

बाहौट-कसोल में निखरेगा विलेज टूरिज्म

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के अनुसार कोलडैम में वाटर स्पोट्र्स एक्टिविटीज शुरू होने से इस क्षेत्र में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जिला प्रशासन बाहौट-कसोल को ग्रामीण पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। इस क्षेत्र को ग्रामीण पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जाएगा। इस क्षेत्र को ईको टूरिज्म से भी जोड़ा जाएगा। यहां टिकाऊ मछली पकडऩे का पर्यटन स्थल यानी एक्वा टूरिज्म को भी प्रोमोट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में जल थल और वायु से जुड़े पर्यटन गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी...

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...