हिमाचल में बनने जा रहा है पहला साइबर डाटा सेंटर

Date:

ठगी के मामलों में 11 प्रतिशत बढ़ी रिकवरी,एनसीआरबी पोर्टल से जोड़ा गया साइबर हेल्पलाइन नंबर

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यरो शिमला

राजधानी शिमला के साइबर सैल में प्रदेश का पहला साइबर डाटा सेंटर बनाया गया है, जल्द ही इस साइबर स्टेशन वन डाटा सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा। साइबर सैल में डाटा सेंटर बनने कम समय में साइबर क्राइम की शिकयतें निपटाने में मदद मिलेगी। साइबर स्टेशन वन डाटा सेंटर के पहले फेस में 12 से 15 डाटा एंटी स्टेशन बनाए जाएंगे। साइबर स्टेशन वन डाटा सेंटर में दो पुलिस कर्मी लोगों की शिकायतें सुनेंगे। फोन कॉल के साथ-साथ ही पीडि़त लोगों की पूरी शिकायत दर्ज की जाएगी। साइबर स्टेशन वन डेटा सेंटर में एक एनजीओ रैंक का अधिकारी टीम लीडर के रूप में सेवाएं देगें। इसके अलावा एसपी कार्यालय डैश बोर्ड के माध्यम से 24 घंटे डाटा एंटी स्टेशन नजर रख सकेंगे।

प्रदेश में ट्रोल फ्री साइबर हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे में कभी भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। प्रदेशभर से ट्रोल फ्री साइबर हेल्पलाइन नंबर पर रोजाना 250 से अधिक शिकायतें दर्ज कर जा रही है। साइबर सैल का ये हेल्पलाइन नंबर 1930 एनसीआरबी पोर्टल से 29 जुलाई को इंटीग्रेटिड किया गया है। प्रदेश में साइबर ठगी के मामलों में रिकवरी दर तीन प्रतिशत से बढकऱ 11 प्रतिशत पहुंच गई है। प्रदेश में साइबर ठगी के मामलों में दो माह में आठ करोड़ 16 लाख रुपए की राशि लोगों से शातिरों ने ठगी है। साइबर सैल की टीम ने इसमें से 87 लाख रुपए की राशि रिकवर कर ली है। -एचडीएम

राज्य में कम समय में निपटेंगे साइबर क्राइम संबंधी केस

डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला का कहना है कि साइबर सैल में प्रदेश का पहला साइबर डाटा सेंटर स्थापित किया जा रहा है। इसमें तीन सीरिज में पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग करवाई जाएगी। डीआईजी मोहित चावला ने कहा कि जल्द ही साइबर डाटा सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा। एसपी कार्यालय डैश बोर्ड के माध्यम से 24 घंटे डाटा एंटी स्टेशन नजर रख सकेंगे। इसमें लोगों की शिकायतें सुनने के लिए हर डेस्क पर दो-दो जवान तैनात किए जाएंगे। साइबर डाटा सेंटर से साइबर क्राइम के मामलों को कम समय में निपटाने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...