धर्मशाला में 36 साल बाद 32 डिग्री पहुंचा पारा, 2 दिन बारिश का येलो अलर्ट

Date:

शिमला में मंगलवार को खिली तेज धूप में छाता लिए गुजरते लोग

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 26 और 27 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही बढ़ी उमस के बीच मंगलवार को सितंबर में धर्मशाला में 36 साल बाद अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। चार साल बाद ऊना में भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी शिमला और कांगड़ा में भी उमस पसीने छुड़ा रही है। शिमला में लगातार दूसरे दिन पारा 28 और कांगड़ा में 35 डिग्री रहा। मंगलवार को प्रदेश के 17 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 26 और 27 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। धर्मशाला में 36 साल बाद सबसे अधिक पारा दर्ज हुआ। इससे पहले साल 1988 में सितंबर के दौरान पारा 38 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद के वर्षों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक ही रहा। अब मंगलवार को पारा 32 डिग्री पहुंचा। चार साल बाद ऊना में सबसे अधिक पारा 38.6 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले सितंबर 2020 में भी अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री पहुंचा था।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के साथ तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना जताई है। 26 और 27 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट है। 28 से 30 सितंबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश से मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है। उधर, प्रदेश में एक से 24 सितंबर के दाैरान सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश में इस अवधि के दौरान 100 मिलीमीटर बारिश हुई है। इस दौरान 108 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...