चंबा में भालू ने मार डाली देवरानी, जेठानी घायल

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

चंबा के मेहला विकास खंड की ग्राम पंचायत धिमला के कलवारा जंगल में शुक्रवार सवेरे भालू के हमले में देवरानी की मौत हो गई, जबकि जेठानी गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने मेडिकल कालेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि घायल महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार रोजमर्रा की भांति शुक्रवार सुबह भी पिंकी देवी पत्नी सरनो और ठांठी देवी पत्नी लहर सिंह दोनों निवासी गांव दलपा डाकघर बकाणी घर से कुछ दूर घास काटने के लिए गई हुई थीं। इसी दौरान अचानक दोनों पर भालू ने हमला कर दिया। महिलाओं के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए। जहां चिकित्सकों ने पिंकी देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि ठांठी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। उधर,कुंडी खंड के वनपाल तिलक राज ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वन विभाग की ओर से घायल को ५ हज़ार रुपए जबकि मृतक के परिजनों को १० हज़ार रुपए की फौरी राहत दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...