कुल्लू में भारी बारिश से कई सडक़ें बंद

Date:

बारिश के कारण की नौ सडक़ें ठप, कई जगह अंधेरे में रह रहे ग्रामीण

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

जिला कुल्लू में कई स्थानों पर सोमवार को बारिश हुई। बारिश होने से सडक़ें अवरूद्ध हो गई। वहीं, कई जगह बत्ती में गुल हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को हालांकि सुबह के समय भी बारिश हुई। उस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार को भी कुल्लू डिवीजन में दो सडक़ें बंद रही। जबकि बंजार डिवीजन में एक और निमरंड डिवीजन में छह सडक़ें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रही। हालांकि इनमें कुछ सडक़ें पिछले कई दिनों से बारिश के कारण ढहे डंगों से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई हैं। लिहाजा, जिला कुल्लू में नौ सडक़ेें बारिश के कारण बंद हैं। जबकि गड़सा घाटी के शिलागढ़ को जोडऩे वाली एचटी लाइन को भी बारिश से नुकसान हुआ है। क्षेत्र के चार बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी (हरियाणा)*

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी...

RDSS प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले की बू- पूर्ण

सतर्कता जांच कमेटी ने बिजली बोर्ड को घेरा, बाहरी...