दक्षिण भारत की मंडियों में सिरमौर के लहसुन ने तोड़े रिकार्ड

Date:

सफेद सोने का 350 रुपए प्रतिकिलो मिल रहा थोक भाव, खरीददारी के लिए खेतों में पहुंचे आढ़ती

आवाजनादेश/ न्यूज ब्यूरो शिमला

जिला सिरमौर के सफेद सोना कहे जाने वाले लहसुन ने इस मर्तबा दक्षिण भारत की मंडियों में पिछले कई वर्षों के रिकार्ड थोक भाव के तोड़ दिए हैं। सिरमौर का लहसुन दक्षिण भारत की तमिलनाडू गार्लिक मंडी वडगापत्ती में ए ग्रेड 350 रुपए प्रतिकिलो थोक भाव तक पहुंचे हैं। दक्षिण भारत की आंध्र प्रदेश, तमिलनाडू व केरल के अलावा दिल्ली की आजादपुर मंडी में सिरमौर का लहसुन आढ़तियों के अनुसार ग्रेड के अनुसार 210 रुपए प्रतिकिलो से लेकर 350 रुपए प्रतिकिलो तक बिका है। अक्तूबर माह तक लहसुन का बाजार संचालित रहने की उम्मीद है। पहली सिंतबर तक की बात करें तो सिरमौर का औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन के थोक दाम दक्षिण भारत की मंडियों में आढ़ती अनिल राणा के अनुसार 350 रुपए प्रतिकिलो के भाव को पार कर गए हैं।

सिरमौर के लहसुन के प्रमुख आढ़ती अनिल राणा व राजेश ठाकुर इत्यादि ने बताया कि जिला सिरमौर के सैणधार क्षेत्र में इस वर्ष लहसुन की फसल उत्पादन गत वर्ष की तुलना में दस प्रतिशत जहां अधिक हुआ है। लहसुन के थोक भाव गत वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक दाम तक पहुंच रहे हैं। किसान लायक राम व नरेश ठाकुर इत्यादि ने बताया कि दक्षिण भारत के आढ़ती किसानों के गांव तक पहुंचकर खेतों से ही लहसुन के थोक भाव आजादपुर दिल्ली मंडी के अनुसार दे रहे हैं। प्रमुख आढ़ती व सिरमौर एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के संचालक अनिल राणा ने बताया कि दक्षिण भारत की मंडियों में लगातार सिरमौर के लहसुन की मांग बनी हुई है। -एचडीएम

नॉन-वेज में होता है सर्वाधिक उपयोग

आढ़तियों ने बताया कि दक्षिण भारतीय मंडियों में लहसुन की मांग इसलिए भी ज्यादा रहती है कि इन राज्यों में नॉन-वेज खाने के शौकीन अधिक लोग हैं। लहसुन का पाउडर यहां कंपनियों द्वारा तैयार किया जाता है। विदेशों में लहसून के पाउडर को भेजा जा रहा है। लिहाजा लहसुन की सर्वाधिक मांग बनी हुई है।

चीन का लहसुन बंद होने से बढ़ी डिमांड

लहसुन के थोक भाव में तेजी का सबसे बड़ा कारण चीन से आने वाला लहसुन बंद होना बताया गया है। आढ़तियों के अनुसार चीन से आने वाला लहसुन विभिन्न कारणों से पिछले तीन-चार वर्षों से ब्लॉक हो गया है, जिसका सीधा असर हिमाचल के लहसुन उत्पादन पर पड़ा है। वहीं यहां के लहसुन की मांग बढ़ी है। अब लहसुन के थोक भाव 320 रुपए प्रतिकिलो ए ग्रेड खरीद रहे हैं। मई माह में आने वाली लहसुन की फसल की अब तक 70 प्रतिशत खेप गार्लिक मंडियों में पहुंच चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया सीधा संदेश, पाकिस्तान को किया एक्सपोज : विनोद

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला भाजपा प्रदेश सचिव...

भुंतर हवाई अड्डे पर दूसरे दिन भी नहीं हो सकीं उड़ानें

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला भारत-पाकिस्तान के बीच...

सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, हिमाचल के विद्यार्थी यहां देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा...