पुलिस के बस किराए पर होगा पुनर्विचार, दोबारा कैबिनेट में जाएगा मामला

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले, दोबारा कैबिनेट में जाएगा मामला कैबिनेट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री से मिले नाराज पुलिस जवान
ऑनड्यूटी पुलिस कर्मियों के लिए एक्चुअल टिकट हो गया था लागू पुलिस कर्मियों के हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों में लगने वाले किराए पर लिए गए फैसले की समीक्षा होगी। राज्य सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करेगी। यह बात कैबिनेट ब्रीफिंग करने वाले उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कही है। हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि इस फैसले के बाद पुलिस जवान अपनी नाराजगी को लेकर सचिवालय में सभी मंत्रियों से मिले हैं। इसके बाद वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मिले थे। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया है कि इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाएगा। इसलिए संभावना है कि कैबिनेट के इस फैसले पर पुनर्विचार के लिए दोबारा कैबिनेट के सामने इसे रखा जा सकता है। हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कांग्रेस के ही विधायक और मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार के बयान का भी जवाब दिया है। सीपीएस राम कुमार ने कैबिनेट ब्रीफिंग के बाद कहा था कि उद्योग मंत्री को पुलिस कर्मियों की यात्रा को फ्री बताने पर करेक्शन करनी चाहिए। जवाब में हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि कैबिनेट के फैसलों की ब्रीफिंग उनकी अपनी नहीं होती। ये कैबिनेट के लिए फैसले होते हैं।

गौरतलब है कि आठ अगस्त को हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि एचआरटीसी बसों में रियायती सुविधा का लाभ उठाने वाले सभी पुलिस कर्मियों, जेल अधिकारी, हिमाचल प्रदेश सचिवालय सुरक्षा सेवाएं स्टाफ को एचआरटीसी बस में की जाने वाली यात्रा की प्रतिपूर्ति प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मध्य जोन के 43,875 युवा दिखाएंगे दमखम, पांच जिले चार मैदान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल के मध्य...

HRTC बस में ऑनलाइन टिकट ले रहे यात्री, 75 फीसदी सवारियां ऐसे कर रही भुगतान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला हिमाचल पथ परिवहन...

रोबोटिक सर्जरी पर धर्मशाला में होगा फैसला

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला शीतकालीन प्रवास के...