वरिष्ठ सर्जन डॉ. जे.आर.कंवर की कोरोना से मौत

Date:

शिमला ब्यूरो
शिमला जिला से संबंध रखने वाले वरिष्ठ सर्जन डॉ. जेआर कंवर की कोरोना से मौत हो गई है। बीते 17 सितंबर को इनका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हुआ था। वे इन दिनों जालंधर के एसजीएल अस्पताल में वरिष्ठ सर्जन के पद पर तैनात थे। कुछ दिनों पहले उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।तबियत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें मैक्स अस्पताल दिल्ली में भर्ती करवाया गया था। स्व. कंवर शिमला ग्रामीण के तहत पड़ने वाले सुजाना गांव से संबंध रखते थे। आईजीएमसी से अपनी एमबीबीएस की डिग्री की थी, इसके बाद वे आईजीएमसी में काफी समय तक एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं देते रहे। इसके बाद उन्होंने बरारा अस्पताल, अपोलो अस्पताल, दिल्ली हार्ट एंड लंग अस्पताल, टैगौर अस्पताल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सूचना एवं जन संपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर के बड़े भाई थी। इनके छोटे भाई ग्राम पंचायत चनोग के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी (हरियाणा)*

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी...

RDSS प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले की बू- पूर्ण

सतर्कता जांच कमेटी ने बिजली बोर्ड को घेरा, बाहरी...