आवाज़ जनादेश
नई दिल्ली ब्यूरो प्रदीप जैन:-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने लेह दौरे में उस आर्मी अस्पताल भी गए जहां गलवान घाटी में 15/16 जून की रात चीनी सैनिकों से हुई खूनी झड़प में घायल हुए जवान भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने सैनिकों से कहा कि मेरे जैसे 130 करोड़ देशवासी आपके प्रति बहुत गर्व महसूस करते हैं। आपका साहस, शौर्य हमारी नई पीढ़ी को प्रेरणा दे रहा है। आपका ये पराक्रम, ये शौर्य, हमारे देशवासियों को आने वाले कई वर्षों तक प्रेरणा देता रहेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपने जो रक्त बहाया है वो हमारी युवा पीढ़ी और देशवासियों को आने वाले लंबे अरसे तक प्रेरणा देता रहेगा। दुनिया की किसी भी ताकत के सामने हम न कभी झुके हैं और न कभी झुकेंगे। ये बात मैं आप जैसे वीर पराक्रमी साथियों के कारण बोल पा रहा हूं।घायल हुए सैनिकों से मुलाकात के दौरान कहा कि मैं आपको प्रणाम करता हूं और आपको जन्म देने वाली माताओं को भी शत्-शत् नमन करता हूं जिन्होंने आपको पाला-पोसा और देश को दे दिया। उन माताओं पर जितना गर्व करें और सिर झुकाकर नमन करें, उतना ही कम होगा। मैं आज आपको प्रणाम करने आया हूं। आपको देखकर मैं आपसे प्रेरणा लेकर जाऊंगा।
प्रधानमंत्रीने गलवान के घायल जवानों से मिलकर बढ़ाया हौसला
Date:


