जहां मिले प्रवासी कोरोना पॉजिटिव वहां किए गए गांव सील

Date:

आवाज़ जनादेश
 कौशाम्बी जनपद जहा विश्व में कोरोनावायरस की महामारी दिनप्रतिदिन विकराल रूप धारण कर रही है और इस महामारी के चलते अन्य देशों के साथ साथ भारत देश की भी स्थिति नहीं सुधरती दिख रही है बीते डेढ़ महीने से रोज नए-नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं जिसको लेकर सरकारी मशीनरी भी परेशान है ।वही जिले में  7 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं अब कोरोनावायरस लोगों के बीच ना  बढ़े इसे लेकर प्रशासन विशेष सावधानी बरत रही है और जिस गांव के लोग मुंबई आदि से वापस लौटने पर जांच के दौरान कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं उस गांव के साथ-साथ आसपास के गांव को भी प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया है।

जिन गांव को प्रशासन ने सील किया उन गांव के व्यक्ति ना तो गांव से बाहर जा सकते हैं और ना ही इस गांव में कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश कर सकता है जिन जिन गांव में कोरोना पॉजिटिव के केसेज सामने आए हैं क्षेत्र में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया है और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग लॉक डाउन पालन करने के निर्देश दिए हैं।उसी कड़ी में राम बाबू पुत्र बनारसी लाल उम्र 32 वर्ष महाराष्ट्र से पिछले दिनों अपने घर सैनी कोतवाली के टाण्डा गांव आया था जिसकी तबियत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने अझुवा क्षेत्र के किसी डॉक्टर से इलाज कराया था परंतु 24 मई को स्थित गंभीर होने पर पड़ोसियों ने हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सरकारी नुमाइंदों को जानकारी दी जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर पूरी सावधानी बरतते हुए प्रवासी को जिला अस्पताल में आइसोलेट करवाकर जांच करवाई जिस पर प्रवासी की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आयी कोरोना पॉजीटिव प्रवासी को प्रयागराज भेजते हुए प्रशासन ने टाण्डा गांव में बैरिकेटिंग करते हुए पूरे गांव को सील कर दिया और प्रशासन ने लोगो से सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related