आवाज जनादेश,चम्बा ब्यूरो
नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाये अभियान में विशेष अन्वेषण इकाई के (SIU)दल को एक और सफलता मिली
दिनांक 16-02-2020 को विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) का दल जिसमें मुख्य आरक्षी अनुज कुमार मानद मुख्य आरक्षी सुभाष कुमार आरक्षी विनोद , रोहित व मंजीत कुमार ने NH 154A सामरा के पास नाकाबंदी की थी इस दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही थी । उसी समय HRTC की एक बस नंबर एचपी 68-6375 जो भरमौर से धर्मशाला जा रही थी, को पुलिस दल ने चैकिंग के लिए रोका तो निरीक्षण के दौरान बस मे बैठे हुए एक व्यक्ति लकी पुत्र राजिंदर निवासी सनोर डाकघर इंदौरा (कांगड़ा) उम्र 21 वर्ष के पास से कुल 134 ग्राम चरस/भांग वरामद की गयी।
उपरोक्त व्यक्ति को पुलिस दल ने मौके से हिरासत मे ले लिया है तथा पुलिस थाना डलहौजी मे मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है । मुकदमें मे आगामी जांच जारी है ।


