आवाज जनादेश,चम्बा ब्यूरो
जिला चम्बा पुलिस ने नशे की एक ओर खेप को पकड़ने में सफलता हासिल कि दिनांक 04-02-2020 को पुलिस चैक पोस्ट बैरियर तुनुहट्टी का पुलिस दल बैरियर से होकर आने-जाने वाली गाड़ियों की गहनता से चेकिंग कर रहा था, जिसमें एक HRTC बस नंबर HP73-7827 जो चंडीगढ़ से चम्बा को आ रही थी, को चैकिंग के लिए रुकवाया गया , जब बस में सवार एक युवती के बैग की तलाशी ली गई तो बैग के अंदर 2.93 ग्राम चिटा वरामद किया गया। जिस पर युवती को मौके पर गिरफ्तार कर पुलिस थाना चुवाडी मे मादक पदार्थ अधिनियम की धारा, 20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
व मुकदमें में आगामी अन्वेषण प्रक्रिया जारी है।


