बिना पासपोर्ट वीजा के कुल्लु में विदेशियो का डेरा

Date:

– कुल्लू की वादियों में बिना पासपोर्ट ओर वीजा के संग विदेशियो का डेरा, नशा बेचकर चलता है जुगाड़, पुलिस पकड़ चुकी है कई विदेशी नागरिकों को
आवाज जनादेश /अजय डिम्पा शर्मा
राज्य ब्यूरो
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की प्रदेश ब्यूरो में कुछ विदेशी लोग चोरी छिपे अपना रेन बसेरा डालते है न इनके पास पासपोर्ट होता है और न ही वीजा । कुछ के पास पासपोर्ट हो भी जाये तो वीजा खत्म होने के बाद भी यही डेरा डाल देते है । बात करते है पहले बीते कुछ सालों की ऐसा एक वाक्या कसोल घाटी में भी घटा था जहां 25 साल की विदेशी युवती भीख मांगती थी जिसके पास न पासपोर्ट था और न ही वीजा था कई सालों तक यह विदेशी युवती कसोल व आस पास के इलाकों में भीख मांग कर गुजारा करती थी जैसे इस विदेशी भिखारन का मामला मीडिया में आया तो प्रशासन हरकत में आया । किन्तु जिस प्रकार से कुल्लू पुलिस ने 1 फरवरी को एक अफ्रीकन विदेशी नागरिक दिल्ली में रहकर हिमाचल के युवाओं को नशा बेचता था और इसको पतलीकूहल पुलिस टीम में 36 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया इस अफ़्रीकन युवक की उम्र महज 21 साल है इस युवक के पास न पासपोर्ट न वीजा था । अब तक कुल्लू पुलिस कई ऐसे विदेशी लोगो को पकड़ चुकी है जो बिना वीजा पासपोर्ट के कुल्लू घाटी में अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे ये तो वो आंकड़ा है जो पुलिस की गिरफ्त में आये है हो सकता है ऐसे ओर भी कई विदेशी नागरिक होंगे जो कुल्लू घाटी में छुपे हो यह एक अनुमान लगाया जा रहा है । पर एक बात तो साफ है हो गई कि विदेशी नागरिकों का बिना वीजा पासपोर्ट के कुल्लू घाटी में डेरा डालना पुरानी बात है । जबकि नियम के तहत ऐसे कोई ठहर नही सकता है कुल्लू पुलिस द्वारा पकड़ा गया अफ़्रीकन युवक जिस प्रकार से नशा बेचकर कारोबार कर रहा था वो चिंता का विषय है । यहां एक प्रश्न यह भी पैदा होता कि आज शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण आस पास के थानों व पुलिस चौकियों में जब भी बाहरी प्रातों के लोग काम करने आते है तो उनका पंजीकरण होना भी जरूरी है यहां विदेशी नागरिक ही बिना वीजा पासपोर्ट के रह रहे है तो ऐसी सूरत में बाहरी प्रांतो के लोग भी इस तरह जीवन गुजार रहे हो तो कोई शंका प्रकट नही की जा सकती । विदेशी लोगो का यहां रहना नशे की लत ओर क्रय विक्रय की ओर इशारा करता है । प्रशासन को चाहिए कि ग्रामीण शहरी क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य NGO के लोगो को भी इस तरह की गतिविधियों वाले विदेशी नागरिक हो या भारतीय लोग पर खास नज़र रखने की अपील समय समय पर करनी चाहिए । कुल्लू घाटी की कई वादियां ऐसी है जहां विदेशी लोगो को नशा खिंचा ले आता है कुल्लू पुलिस ने समय समय पर नशा बेचने वाले ,पैदावार करने वाले लोगो को पकड़ा है । इस बात पर कोई संदेह प्रकट नही किया जा सकता है कुल्लू पुलिस ने जो नशे के विरुद्ध दिन रात अभियान छेड़ा हुआ है वो काबिले तारीफ है । हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पुलिस हिमाचल में वो पहला जिला है जहां की पुलिस सबसे ज्यादा नशे के विरुद्ध सक्रिय है ।कुल्लू SP गौरव सिंह के अनुसार 1 फरवरी 2020 को कुल्लू पुलिस की एक टीम ने एक अफ्रीकन विदेशी नागरिक U C Chionso S /o Sh Chionso, Ivory coast national age 21 years को 36 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पतलिकुहल थाना में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।जो यह कई वर्षों से दिल्ली में रहकर हिमाचल के युवाओं को चिठ्ठा बेच रहा था कुल्लू पुलिस द्वारा पिछले दो महीनों के अंदर अभी तक 5 Nigerian,2Ivorian(African),1 Russian विदेशी नागरिकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है।इस आरोपी के पास कोई भी पासपोर्ट और वीजा नहीं था जो इसके खिलाफ फोरेनर एक्ट की धारा 14 के तहत भी कार्रवाई की गई है*।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली ‘जोड़ना’: जहाँ आज भी जीवंत है हिमालय का देव-संविधान

#शिरगुल महादेव की मूल स्थली 'जोड़ना': जहाँ आज भी...