आवाज जनादेश,तेज सिंह ठाकुर(चुराह)
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने लोहड़ी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाक़ात की और उन्हें इस पर्व की शुभकामनाएं दी। विधानसभा उपाध्यक्ष ने जिला चम्बा में भारी बर्फबारी से उत्पन्न स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप और विधायक बलबीर वर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे।


