आवाज जनादेश,तेज सिंह ठाकुर(चुराह)
देश की संसद में नागरिकता संशोधन कानून पास होने के बाद से विभिन्न राजनीतिक दलों तथा संगठनों द्वारा किए जा रहे विरोध के जवाब में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सीएए के समर्थन में जन जागरूकता कार्यक्रम चला कर लोगों को जागरूक कर रही है।
भाजपा चुराह मण्डल ने रविवार को बूथ स्तरीय जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment Act) के बारे में लोगों को जानकारी दी गई भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगो को पर्चे बाँटे । बूथ स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा चुराह मण्डल कार्यकारणी के पदाधिकारी, कार्यकारणी के सदस्य,मोर्चो प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, बूथ त्रिदेव तथा अन्य कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।