संग कैमरे भी पहनेंगे पुलिसवाले

Date:

नए साल के लिए प्रदेश पुलिस ने बनाई योजना, फिलहाल 755 बॉडी वोर्न कैमरे खरीदे

शिमला – प्रदेश के सभी पुलिस जवानों को बॉडी वार्न कैमरे दिए जाएंगे। हालांकि अभी तक 755 बॉडी वार्न कैमरे खरीदे जा चुके हैं, लेकिन इस साल सभी जवानों के लिए इनका प्रावधान करने की योजना तैयार की गई है। ऐसा होने से घटनास्थल की पूरी रिकार्डिंग कैमरे में अपने आप हो जाएगी, वहीं पुलिस जवानों के व्यवहार में सुधार आएगा। विभाग द्वारा 1.90 करोड़ की लागत से 755 बॉडी वॉर्न कैमरों को खरीदा गया है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से यातायात संबंधी उल्लंघन एवं अन्य कानून के उल्लंघनकर्ताओं को पकड़ने के लिए किया जा रहा है। पुलिस विभाग प्रारंभिक चरण में ये कैमरे सभी यातायात कर्मियों को उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रयासरत है। इसके बाद आगामी चरण में अन्य जवानों को भी ये कैमरे उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि हर गतिविधि की रिकार्डिंग हो सके और कोई गलती पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उल्लेखनीय है कि कई दफा आरोप लगते हैं कि पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच सही तरीके से कार्रवाई नहीं की या फिर उनका व्यवहार ठीक नहीं था। ऐेसे में बॉडी वोर्न कैमरे से पूरी वास्तविकता का पता चल जाएगा। पुलिस विभाग के मुताबिक गत एक वर्ष में विभाग द्वारा 196 एएनपीआर कैमरे तथा 494 सीसीटीवी कैमरे खरीदे गए हैं। इनकी खरीद पर करीब 3.11 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इन्हें बैरियर्स, 112 पुलिस स्टेशनों व कुछ पुलिस कार्यालयों में स्थापित किया गया है। प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर कैमरे स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग प्रयासरत है कि सभी मुख्य स्थानों पर ये कैमरे स्थापित किए जाएं, ताकि कोई आपराधिक वारदात होती है, तो वहां की फुटेज मिल सके।

फेसबुक से जोड़ा जाएगा हर थाना

प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक मामलों को देखते हुए हिमाचल पुलिस अब सभी थानों को फेसबुक से जोड़ने जा रही है। हालांकि कुछ पुलिस थाने पहले ही सोशल मीडिया से जुड़ चुके हैं, लेकिन इस साल सभी थानों के लिए यह अनिवार्य किया जाएगा। यही नहीं, बल्कि प्रदेश को नश मुक्त करने के लिए पुलिस ने फिल्म स्टार अनुपम खेर, प्रीति जिंटा, कंगना रणौत, आमिर खान और मोहित चौहान के संदेशों को सोशल मीडिया पेज पर साझा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नाचन में सियासी महासंग्राम: विकास की उम्मीदों पर भारी पड़ा नारों का शोर

नाचन का सियासी अखाड़ा: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिखी...

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी (हरियाणा)*

रीजनल सेंटर, कृष्ण नगर की छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव* *रेवाड़ी...

RDSS प्रोजेक्ट में बड़े घोटाले की बू- पूर्ण

सतर्कता जांच कमेटी ने बिजली बोर्ड को घेरा, बाहरी...