खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग विकास खंड कुल्लू की ग्राम पंचायत भल्याणी के गांव भल्याणी में उचित मूल्य की दुकान खोलने जा रहा है। विभाग ने भल्याणी गांव में उचित मूल्य की दुकान चलाने के इच्छुक लोगों से 21 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान के संबंध में सभी आवश्यक नियमों एवं शर्तों की जानकारी के लिए उनके कार्यालय में संपर्क किया जा सकता हैै।
भल्याणी में राशन डिपो के लिए आवेदन 21 तक
Date:


