ब्यूरो मंडी/ मंडी जिला में 3 लाख 70 हजार 500 पौधे रोपित……………………..
हिमाचल प्रदेश में कृषि व बागवानी लोगों का मुख्य व्यवसाय है प्रदेश में हिमाचल प्रदेश सब ट्रापिकल हार्टिक्लचर इरिगेशन एंड वेल्यू एडिशन प्रोजेक्ट (एचपीशिवा) शुरू किया गया है। जिसके तहत 2022 से पूर्व किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।यह जानकारी सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य,बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज जोगिन्द्रनगर वन मण्डल के तहत शेरपुर गांव में पीपल का पौधा रोपित कर वन महोत्सव का शुभारम्भ करने के उपरान्त जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी।वन विभाग द्वारा आज 200 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।इस क्षेत्र में 3 हेक्टेयर भूमि पर कुल 2400 पौधे लगाए जाएंगे।सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने कहा 19 जुलाई को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा पनारसा में राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारम्भ किया गया था। इस कड़ी में 20 से 24 जुलाई तक प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर पौध रोपण का कार्य किया गया। इन पांच दिनों में विशेष अभियान के दौरान मंडी जिला में 110 जगहों में 354 हैक्टेयर भूमि पर 3 लाख 70 हजार 500 पौधे रोपित किए गए जबकि धर्मपुर विधान सभा क्षेत्र में 67 हेक्टेयर भूमि पर 18000 पौधे रोपित किए गए
एचपीशिवा प्रोजेक्ट से किसानो की आय होगी दुगनी – महेन्द्र सिंह ठाकुर
Date: