आवाज़ जनादेश मीडिया: \
हिमाचल में आज और कल भारी बारिश
शिमला — हिमाचल प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह के समय राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश से अधिकतम तापमान में एक से पांचं डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। जिला शिमला में सराहन में सबसे अधिक 115.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के मैदानी इलाकों के साथ-साथ मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आगामी दो दिनों के दौरान भारी बारिश होगी। विभाग ने राज्य के उक्त क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में 19 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश होगी। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह के समय झमाझम बारिश हुई है। राज्य के कुछ स्थानों पर बीते शुक्रवार शाम के समय भी भारी बारिश रिकार्ड की गई है। सराहन में सबसे अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा राज्य के नयनादेवी में 82, बिलासपुर में 71, ऊना में 54, अर्की में 33 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राज्य के भुंतर, कांगडा व चंबा के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक पांच डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा डलहौजी, कल्पा, धर्मशाला के तापमान में दो डिग्री ओर शेष हिमाचल के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। वहीं , न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। अगामी दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट आने की सभावना जताई जा रही ैहै। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में 19 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान अनेक स्थानों पर बारिश होेगी, जबकि अगामी 14-15 जुलाई को राज्य मेें भारी बारिश होेगी।