कुल्लू मनाली ,मणिकर्ण की सड़कों पर दो-दो घंटे जाम,हजारो पर्यटक परेशान

Date:


आवाज जनादेश हिमाचल प्रदेश
कुल्लू मनाली
मेघ सिंह
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी कुल्लू -मनाली व मणिकर्ण की सड़कों पर भयंकर जाम में फंसती गाड़िया सबके लिए सरदर्द बन गई है । पर्यटक चिलचिलाती धूप में घंटों जाम में फंसते हुए गाड़ियां निकालने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ रहा है । सड़कों कर गाड़ियां दौड़ने के बजाय रेंगने को मजबूर है । जाम की समस्या से परेशान सैलानी पर्यटन नगरी को आने से तौबा करने लगे है । ट्रैफिक समस्या से जूझते सैलानी अगर कुल्लू- मनाली आने से मुंह मोड़ दे तो यहां के पर्यटन व्यवसाय को बहुत बड़ा झटका लगेगा । सरकार व पशासन को फोरलेन सड़क निर्माण की गति को तेज करवाते हुए भुंतर में डबल लेन पुल का निर्माण भी अतिशीघ्र शुरू करके जाम की समस्या से छुटकारा दिला देना चाहिए । इन दिनों छुट्टियां पड़ने से पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ । जिससे ट्रैफिक समस्या काफी बढ़ गई लोगों को सड़क पर चलना व आरपार होना मुशिकल हो गया । हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ते ही जाम की भयंकर समस्या शुरू हो गई है । कुल्लू में मनाली, भुंतर, मणिकर्ण तथा बजौरा व जिया मार्ग पर लंबा जाम लग रहा है । इस जाम में आम यात्रियों के साथ सायद जिला के मंत्री व बड़े अधिकारी भी घंटों जाम में फंस रहे होने हैं लेकिन सब खामोशी साधे हैं | लंबे जाम की वजह से यात्रियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । पुलिस जाम खोलने के लिए खूब पसीना बहा रही है, लेकिन सड़क पर चालकों की हल्की सी गलती के चलते जाम की स्थिति बन रही है । भुंतर में जाम की सबसे बड़ी समस्य बैली ब्रिज है इस ओर भी सरकार ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है । जनता इस समस्या को सरकार व जिला प्रशासन के समक्ष कई बार उठा चुकी हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ है | भुंतर में वाहनों के प्रवेश करते ही इस बैली ब्रिज के पास भी जाम लग रहा है । आम जनता के साथ किसानों-बागवानों व पर्यटकों को भी जाम से जूझना पड़ रहा है । हर दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रही भुंतर की जनता ने डबल लेन पुल बनाए जाने की मांग कर रही है । उनका कहना है कि सिंगल लेन बैली ब्रिज से जाम लग रहा है । राहगीर व स्कूली बच्चों के लिए इस पुल से गुजरना खतरे से खाली नहीं है । हालांकि इस स्थान पर आधुनिक पुल बनना है । हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के उपरांत भी प्रशासन व विभाग इस समस्या का समाधान नहीं कर पाया है । भुंतर बैली ब्रिज के आसपास के हर रोज ट्रैफिक जाम अब सिरदर्द बन गया है । इसके स्थान पर डबल लेन पुल बनाए जाने से समस्या का समाधान हो सकता है । फोरलेन निर्माण में हो रही देरी की बजह से भी जाम की समस्या लगातार बनी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...