हिमाचल में हाई अलर्ट डीसी कांगड़ा ने बंद किए शैक्षणिक संस्थान

Date:

 कांगड़ा में बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान

आवाज़ जनादेश धर्मशाला, 24 अगस्त: उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश के मद्देनजर शुक्रवार 24 अगस्त को जिला में सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, कॉलेज एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की आगामी कुछ घंटों में जिला में भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य संस्थान खुले रहेंगे।
उपायुक्त ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में आपात सेवा नंबर 1077 पर फोन करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से खड्डों एवं नदियों के किनारे न जाने का भी आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...