धूमल ने टौणी देवी में सुनी लोगों की समस्याएं

आवाज़ जनादेश /टौणी देवी। पूर्व मु यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारदर्शी व विकासशील सरकार देकर देश की जनता का मन मोह लिया है तथा एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के सपने देखना छोड़ दे। मोदी के रहते कांग्रेस के अच्छे दिन नहीं आने वाले। अच्छे दिन देश की जनता के आए है। धूमल गुरूवार को टौणी देवी विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। इस दौरान काफी सं या में लोगों ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई तथा धूमल ने तुरंत लोगों की समस्याओं का निपटारा किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान होगा तथा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आएंगे। 2019 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा शीर्ष नेताओं के साथ बैठक आयोजन करके कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। हिमाचल भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है और हिमाचल भाजपा लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। पूर्व मु यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार और केंद्र की मोदी सरकार दोनों ने मिलकर बेहतरीन कार्य करके दिखाएं हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने 6 माह के कार्यकाल के दौरान ही पूरे प्रदेश का दिल जीता है। यही कारण है कि आज लोगों को घर द्वार पर तमाम कार्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि 4 वर्ष का केंद्र सरकार का कार्यकाल अब तक का बेहतरीन कार्यकाल रहा है। इस कार्यकाल में प्रत्येक वर्ग का मोदी सरकार ने याल रखते हुए कार्य किए हैं। पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन योजना का प्रदेश के सभी सैनिकों ने लाभ उठाया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत वार्षिक 12 रूपए देकर 2लाख का बीमा पूरे प्रदेश के नागरिकों का हुआ है। अकस्मात मृत्यु के दौरान बीमा प्राप्त परिवार को दो लाख रूपय मोदी सरकार ने दिए हैं। पूर्व मु यमंत्री ने सांसद अनुराग ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह सांसद ने युवाओं को खेलों के प्रति खेल महाकुंभ का आयोजन करके जोड़ा है इस तरह के आयोजन करके सांसद ने युवाओं का दोहरा फायदा करवाया है। खेल महाकुंभ से युवाओं को जहां नशे की लत से छुटकारा मिला है । उन्हें खेलों के प्रति बेहतरीन मंच प्रदान करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। संसद द्वारा ऐसा कार्य उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय है उन्होंने कहा कि संसद मोबाइल स्वास्थ्य योजना के तहत लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही है 40 तरह के स्वास्थ्य प्रशिक्षण कष्ट निशुल्क करवाए जा रहे हैं। पहली बार प्रदेश में ब्रेस्ट कैंसर संबंधित बीमारी के टेस्ट हुए हैं। यह सब सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ही संभव हुआ है। पूर्व मु यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जो सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए मिलन कार्यक्रम एवं जनसंपर्क अभियान जो माह में दो बार निर्धारित किया है उससे लोगों को फायदा मिल रहा है। घर द्वार पर समस्याओं का हल हो रहा है,जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। मंडल भाजपा सुजानपुर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से मंडल ने पूरी विधानसभा क्षेत्र में घूमकर 70 वर्ष पार कर चुके वृद्ध युवाओं को वृद्धावस्था पेंशन लगवा कर दी है उसके लिए मंडल बधाई का पात्र है। पहले यह वृद्धावस्था पेंशन 80 वर्ष आयु पार कर चुके लोगों को लगती थी लेकिन सरकार ने 10 वर्ष की कटौती करके इसका दायरा 70 वर्ष किया है जो लोगों को पता नहीं था। मंडल के लोगों ने घर-घर जाकर केंद्र की इस योजना का बखान किया और लोगों को इस योजना से जोड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की उज्जवला योजना के तहत सभी पात्र परिवारों को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद अगर प्रदेश में कोई इस सुविधा से वंचित रहता है तो प्रदेश की जयराम सरकार एक लाख ऐसे लोगों को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन देगी । पूर्व मु यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य को रुकवाना उनकी फितरत नहीं है, विकास कार्य जो जनहित में होते हैं अगर वह होते हैं तो वह सभी लोगों का फायदा करते हैं। ऐसे में उनके ऊपर जिस तरह से विपक्ष आरोप लगाता है ऐसे आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विस में विकास कार्यो को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान मंडलाध्यक्ष कै. रणजीत सिंह, महामंत्री पवन शर्मा, अनिल चंदेल, जिप सदस्य वीरेंद्र ठाकुर, टौणी देवी से बीडीसी प्रेम लता ठाकुर, भाजपा नेता विजय बहल, तिलक राज, वीरेंद्र ठाकुर, अर्चना चौहान, सुमन चौहान, अश्वनी कुमार, नरेश जसवाल, प्रीतम चंद, हरनाम शर्मा, कश्मीर सिंह, प्रेम चौहान, अमरनाथ, बली राम, रणजीत सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
राजेंद्र राणा ने वीरभद्र के आगे नममस्तक होकर पाया था बोर्ड में स्थान:पवन
टौणी देवी। सुजानपुर भाजपा के महामंत्री पवन शर्मा ने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा व उनके कुछ समर्थकों को पूर्व मु यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के लोगों की समस्याओं को सुनने व सुलझाने से पीड़ा क्यों हो रही है। शायद वह सुजानपुर के लोगों का भला नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि धूमल दशकों से राजनीति में है तथा वह लोगों के दिलों में निवास करते है। जनप्रिय नेता सुजानपुर की समस्याओं व विकास के लिए पूरी तरह से वचनबद्व है तथा पहले भी क्षेत्र की दिशा व दशा बदली है। राणा व उनके समर्थकों ने मात्र लोगों की दुखती रग को और दुखाने का काम किया है। मात्र घडियाली आंसू बहाकर लोगों को ठगने का काम किया है। किसी बोर्ड में राजेंद्र राणा ने वीरभद्र सिंह के आगे नतमस्तक होकर स्थान लिया था तथा पूर्व मु यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस तरह के कई पद बांटे है तथा मु यमंत्री जय राम ठाकुर से लेकर हर कोई भाजपा नेता व कार्यकर्ता से लेकर अधिकारी उनका स मान करता है। लेकिन राणा व उनके समर्थक मात्र ओच्छी राजनीति कर अपनी मंशा तथा सोच को जगजाहिर कर रहे है।


