शिमला । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शिमला दौरे के अवसर पर डलहौजी की विधायिका आशा कुमारी व महिला पुलिस कर्मी के बीच गहमा गहमी हो गई। इस दौरान विधायिका आशा कुमारी ने पुलिस महिला कांस्टेबल को चांटा मार दिया। बदले में महिला कांस्टेबल ने भी विधायिका आशा कुमारी को चांटा मार दिया। ज्ञात रहे की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शिमला आने के दौरान जब अन्य पार्टी नेता दफ्तर जाने लगे तो गेट पर उन्हें पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। बताया जा रहा है कि विधायक व पूर्व मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जाने के बाद जब पूर्व मंत्री व विधायक आशा कुमारी और कर्नल धनीराम शांडिल अंदर जाने लगे तो वहां पर पुलिस कर्मियों के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों की उनसे बहस हो गई और फिर बात हाथापाई तक जा पहुंची। नौबत इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ थप्पड़ बरस पड़े। बताया जा रहा है कि आशा कुमारी की महिला कांस्टेबल के साथ बहस हो गई थी, इस दौरान गुस्साई विधायिका ने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया, इसके बाद जो हुआ, उसे देख वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए। दरअसल महिला कांस्टेबल ने उसी अंदाज में विधायक आशा कुमार को थप्पड़ रख दिया। हालांकि बीच बचाव को पहुंचे पुलिस कर्मी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग किया। गौर रहे कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को हिमाचल में मिली हार की समीक्षा करने के लिए शिमला के एक दिवसीय दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की सातवीं बार विधायक बनने वाली आशा कुमारी की शिमला में महिला पुलिसकर्मी से बहस हो गई है। बताया जा रहा है कि आशा कुमारी ने महिला पुलिस कर्मी को थप्पड़ तक मार दिया, जिसके बाद पुलिस कांस्टेबल ने वापस आशा कुमारी को थप्पड़ जड़ दिया। वहीं कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने अपने इस व्यवहार के लिए खेद व्यक्त किया है। आशा कुमारी ने कहा कि उन्होंने गेट पर कार्ड दिखाया तो महिला कांस्टेबल ने बदतमीजी की और उन्हें दो बार धक्का दिया। इससे वह गुस्से में आ गईं और ऐसा कर बैठी। उन्होंने कहा कि उनकी ऐसा करने की कोई मंशा नहीं थी। उन्होंने कहा कि वे इस घटना पर दुख जताती हैं और वे उस महिला पुलिस कर्मी से भी माफी मांगेंगी।
राहुल गांधी के शिमला आगमन पर आपस में भिड़ी विधायिका व महिला कांस्टेबल
Date: