Awaz Janadesh
Solan & Baddi Hub Edition Wed, 14 Oct 2026
← →
📥 Full PDF 💬
HPBIL/2024/89712 VOL. XIV • ISSUE NO. 387 ₹4.50 (FREE FOR DIGITAL SUBSCRIBERS)
Awaz Janadesh

AWAZ JANADESH

Mushroom City & Industrial Corridor

📍 SOLAN • Wed, 14 Oct 2026 PAGE 1 OF 4 • FRONT PAGE / MAIN DESK
EXCLUSIVE SPECIAL INVESTIGATION

ननहार पंचायत में ऐतिहासिक नि:शुल्क बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Solan ✂️ Click to Clip & Listen →

High altitude infrastructure update photographed by Awaz Janadesh Newsroom.

ननहार पंचायत में ऐतिहासिक नि:शुल्क बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित154 लोगों को मिला नि:शुल्क प्राथमिक उपचार, 52 से अधिक रोगियों के हुए डिजिटल एक्स-रेग्राम पंचायत प्रधान रमा ठाकुर ने किया शिविर का शुभारंभ; स्वास्थ्य विभाग, बीएमओ चौपाल व...

ननहार पंचायत में ऐतिहासिक नि:शुल्क बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित154 लोगों को मिला नि:शुल्क प्राथमिक उपचार, 52 से अधिक रोगियों के हुए डिजिटल एक्स-रेग्राम पंचायत प्रधान रमा ठाकुर ने किया शिविर का शुभारंभ; स्वास्थ्य विभाग, बीएमओ चौपाल व चिकित्सकों का जताया आभारविशेष संवाददाता / ननहार (चौपाल)उपस्वास्थ्य केंद्र ननहार में हिंदलोक सेवा फाउंडेशन एवं ग्राम पंचायत ननहार के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जाँच शिविर का आयोजन किया गया। ननहार पंचायत के इतिहास में पहली बार आयोजित इस बहु-विशेषज्ञ (मल्टी-स्पेशलिटी) शिविर में ननहार, झीना तथा आसपास की विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण निवासियों ने भारी संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। उत्तम स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूँजी: प्रधान रमा ठाकुर शिविर का विधिवत शुभारंभ ग्राम पंचायत ननहार की प्रधान रमा ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रधान रमा ठाकुर ने कहा, "उत्तम स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है। हमारे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा घर-द्वार पर आकर नि:शुल्क चिकित्सा सेवा और परामर्श देना एक अत्यंत सराहनीय व ऐतिहासिक पहल है। इस तरह के आयोजनों से गरीब एवं असहाय वर्गों को सीधे तौर पर चिकित्सा सुविधा मिलती है।" शिविर की मुख्य उपलब्धियाँ एवं जाँच सेवाएँ शिविर के दौरान स्वास्थ्य दल द्वारा आधुनिक उपकरणों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की नि:शुल्क जाँचें और उपचार उपलब्ध कराया गया जिसमें 154 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और डॉक्टरों द्वारा सुझाई गई आवश्यक दवाइयाँ नि:शुल्क प्रदान की गईं। 52 से अधिक रोगियों के नि:शुल्क एक्स-रे किए गए। इसके अलावा विभिन्न आवश्यक ब्लड टेस्ट एवं अन्य जाँचें भी मौके पर ही की गईं। बाल रोग, स्त्री रोग एवं सामान्य रोगों के विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में चौपाल स्वास्थ्य खंड (BMO Office Chopal) एवं पीएचसी झीना के विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान कीं। इस टीम में डॉ. साहिल मेहता (इंचार्ज एवं एमओ, पीएचसी झीना),डॉ. नमन (बाल रोग विशेषज्ञ / पीडियाट्रिशियन),डॉ. प्रियंका (स्त्री रोग विशेषज्ञ / गाइनेकोलॉजिस्ट), नेहा (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर - सीएचओ),स्वीटी (रेडियोग्राफर),बलबीर चंदेल (एसटीएस),आर्यन ठाकुर (ब्लॉक कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर),रक्षा शर्मा (एफएचएस, सीएच चौपाल),वीरेंद्र शर्मा (एपीओ, ननहार)शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने और घर-घर तक सूचना पहुँचाने में आशा कार्यकर्ताओं — कृष्णा देवी (ननहार), ममता देवी (ननहार), रीमा देवी (ननहार) और कविता देवी (पीएचसी झीना) का विशेष सहयोग रहा।शिविर के सफल आयोजन के लिए बीडीसी ननहार एवं झीना के सदस्य राजेश रढाईक ने शिविर को सफल बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) शिमला, खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) चौपाल, इंचार्ज डॉ. साहिल मेहता, सीएचओ नेहा, समस्त डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा आशा कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया।राजेश रढाईक ने कहा कि बीडीसी के अंतर्गत क्षेत्र की दोनों पंचायतों में भविष्य में भी क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए इस प्रकार के जन-सुविधा शिविरों का आयोजन निरंतर करती रहेगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। शिविर के सलफ आयोजन के लिए प्रधान रमा ठाकुर और उनकी पूरी टीम को बधाईयां दी और विश्वास जताया है कि पंचायत क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएगी प्रधान रमा ठाकुर ने हिंदलोक सेवा फाउंडेशन के कार्य की भी की सराहना करते हुए सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने और निभाने के लिए आभार जताया है ।तथा पंचायत की और से अपने और समस्त पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से सभी सहभागियों का आभार प्रकट किया है।

Himachal Pradesh

लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हो सम्मान: बिंदी कल्याण

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 State Secretariat

लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हो सम्मान: बिंदी कल्याणशिमला / विशेष संवाददाता: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस राज्य मीडिया पैनलिस्ट बिंदी कल्याण ने कथित वोट च...

SPONSORED CLASSIFIED / PRINT AD

National Solar Mission 2026 - Clean Power for Every Home

Public Service Announcement • Directorate of Information & Public Relations

DEVELOPMENT MONITOR

मडावग में हिंदलोक सेवा फाउंडेशन ने किया शिविर का आयोजन

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Solan

मडावग में हिंदलोक सेवा फाउंडेशन ने किया आत्मनिर्भरता पर शिविर का आयोजनदर्जनों महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्पचौपाल (शिमला), 07 अक्टूब...

ENVIRONMENT & CLIMATE

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने किया चौपाल के दूरदराज क्षेत्र जबना का किया दौरा

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Western Himalayas

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने किया चौपाल के दूरदराज क्षेत्र जबना का किया दौरानेरवा / शिमला:क्षेत्र के विकास इतिहास में एक नया अध्याय...

Article Spotlight & Clip Solan & Baddi Hub Edition • P1