AWAZ JANADESH
Mushroom City & Industrial Corridor
राज्यपाल ने चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को सम्मानित किया
High altitude infrastructure update photographed by Awaz Janadesh Newsroom.
राज्यपाल ने चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को सम्मानित कियाराज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज रोहड़ू के चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को लोक भवन में चाय पर आमंत्रित किया और उनकी शानदार नाट्य प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया।यह पूरी नाट्य मंडली के लिए...
राज्यपाल ने चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को सम्मानित कियाराज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज रोहड़ू के चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को लोक भवन में चाय पर आमंत्रित किया और उनकी शानदार नाट्य प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया।यह पूरी नाट्य मंडली के लिए एक भावुक क्षण था, जब राज्यपाल ने कलाकारों के साथ बैठकर अनौपचारिक बातचीत की और व्यक्तिगत रूप से उन्हें सम्मानित किया।यह अवसर 12 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में वरिष्ठ साहित्यकार एस. आर. हरनोट के चर्चित उपन्यास ‘हिडिम्बा’ पर आधारित नाटक ‘मुखौटासुर’ के मंचन के बाद आया। चंद्रनाहन रंगमंच, रोहड़ू के कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से ऐसा प्रभावशाली वातावरण निर्मित किया कि राज्यपाल देर रात तक थिएटर से नहीं जा सके। नाटक के दौरान कई अवसरों पर वे भावुक भी नजर आए।आज कलाकारों के साथ संवाद के दौरान राज्यपाल ने स्वीकार किया कि नाटक की प्रस्तुति ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भी एकांकी नाटकों में अभिनय किया था और वे भली-भांति समझते हैं कि किसी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाने के लिए कलाकारों को कितनी मेहनत करनी पड़ती है।नाटक के निर्देशक कृष्ण भारती ने राज्यपाल को नाटक के मंचन की तैयारियों तथा रंगमंच की अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कलाकारों ने भी राज्यपाल के साथ अपने अनुभव साझा किए।राज्यपाल ने इस अवसर पर कलाकारों को प्रोत्साहन स्वरूप 51 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की।इसके उपरांत, कलाकारों ने ऐतिहासिक लोक भवन का भ्रमण भी किया।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को सम्मानित किया
राज्यपाल ने चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को सम्मानित कियाराज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज रोहड़ू के चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को लोक भवन में चाय पर आमंत्रित किया और उनकी शानदार नाट...
National Solar Mission 2026 - Clean Power for Every Home
Public Service Announcement • Directorate of Information & Public Relations
ननहार पंचायत में ऐतिहासिक नि:शुल्क बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित
ननहार पंचायत में ऐतिहासिक नि:शुल्क बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित154 लोगों को मिला नि:शुल्क प्राथमिक उपचार, 52 से अधिक रोगियों के हुए ड...
लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हो सम्मान: बिंदी कल्याण
लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हो सम्मान: बिंदी कल्याणशिमला / विशेष संवाददाता: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस राज्य मी...