Awaz Janadesh
Solan & Baddi Hub Edition Sun, 27 Sep 2026
← →
📥 Full PDF 💬
HPBIL/2024/89712 VOL. XIV • ISSUE NO. 370 ₹4.50 (FREE FOR DIGITAL SUBSCRIBERS)
Awaz Janadesh

AWAZ JANADESH

Mushroom City & Industrial Corridor

📍 SOLAN • Sun, 27 Sep 2026 PAGE 1 OF 4 • FRONT PAGE / MAIN DESK
EXCLUSIVE SPECIAL INVESTIGATION

संस्कृत महाविद्यालय सराहा में कार्यशाला और सम्मान समारोह आयोजित

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Solan ✂️ Click to Clip & Listen →

High altitude infrastructure update photographed by Awaz Janadesh Newsroom.

संस्कृत महाविद्यालय सराहा में कार्यशाला और सम्मान समारोह आयोजित क्षेत्र की सैंकड़ों महिलाओं को मिले 6 माह के प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

संस्कृत महाविद्यालय सराहा में कार्यशाला और सम्मान समारोह आयोजित क्षेत्र की सैंकड़ों महिलाओं को मिले 6 माह के प्रशिक्षण प्रमाण पत्रचौपाल (संवाददाता):चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक संस्कृत महाविद्यालय सराहा में एक भव्य और प्रेरणादायी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय 'हामल परगना' की महिलाओं, कॉलेज के छात्र-छात्राओं, स्थानीय गणमान्य नागरिकों और महाविद्यालय के प्राचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में 'हिंदलोक सेवा फाउंडेशन' के संस्थापक राजेश रढाईक तथा हिमाचल प्रदेश कोऑर्डिनेटर हरि सिंह बरागटा ने विशेष रूप से शिरकत की।नशा निवारण और शिक्षा पर विशेष जोरकार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए सेवानिवृत अधिकारी वर्तमान में हिंदलोक सेवा फाउंडेशन के प्रदेश कॉर्डिनेटर हरि सिंह ब्रागटा ने कहा कि जिस तरह आज नशा लोगो के घर घट तक पहुंच रहा है वह चिंता जनक है । उन्होंने कहा कि हिंदलोक सेवा फाउंडेश बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए गांव गांव विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन कर रहा है । इस दौरान संस्थापक राजेश रढाईक ने व अन्य वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया और भविष्य निर्माण में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों से अपने नैतिक कर्तव्यों का निर्वहन करने और क्षेत्र में संस्कृत महाविद्यालय को समृद्ध बनाने तथा अधिक से अधिक बच्चों को इस संस्थान से जोड़ने का आह्वान किया।महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहलसराह क्षेत्र की कोऑर्डिनेटर आशा हिम्टा के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में, 6 महीने का प्रशिक्षण सफलतापूवर्क पूरा करने वाली दर्जनों महिलाओं को फाउंडेशन द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बेहतरीन कार्य और महिला उत्थान की इस पहल के लिए 'हिंदलोक सेवा फाउंडेशन' और स्थानीय कॉलेज प्रशासन द्वारा कोऑर्डिनेटर आशा हिम्टा के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।इनकी रही विशेष उपस्थितिइस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती रूपना गोसाईक, कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. लोकपाल, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. रितेश शर्मा, श्याम लाल, ओएसए (OSA) प्रधान सुभाष शर्मा और सेवानिवृत्त आरओ हरि सिंह बरागटा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।'वसुधैव कुटुंबकम्' की भावना को आगे बढ़ा रहा है फाउंडेशनसमारोह को संबोधित करते हुए हिंदलोक सेवा फाउंडेशन के संस्थापक राजेश रढाईक ने कहा कि संस्था केवल एक संगठन नहीं, बल्कि जन-कल्याण और सेवा का संकल्प है जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने स्वरोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण बुनियादी ढाँचे के विकास पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय महिलाओं और कॉलेज प्रबंधन ने इस सकारात्मक पहल के लिए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

National

विकसित भारत G Ram G योजना में हिमाचल देश भर में अव्वल, लेकिन संकट में ग्राम रोजगार सेवक

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 State Secretariat

विकसित भारत G Ram G योजना में हिमाचल देश भर में अव्वल, लेकिन संकट में ग्राम रोजगार सेवकढाई महीने पहले शुरू हुई नई योजना में तकनीकी बाधाओं और प्रतिकूल मौसम को पछाड़कर जीआरएस ने प्रद...

SPONSORED CLASSIFIED / PRINT AD

National Solar Mission 2026 - Clean Power for Every Home

Public Service Announcement • Directorate of Information & Public Relations

DEVELOPMENT MONITOR

सेंट थॉमस स्कूल में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग रजिस्ट्रेशन और नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Solan

सेंट थॉमस स्कूल में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग रजिस्ट्रेशन और नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रमसेंट थॉमस स्कूल, शिमला में माई...

ENVIRONMENT & CLIMATE

अमृतसर सीमावर्ती आर्थिक क्षेत्र से कृषि एवं टेक्सटाइल निर्यात में अभूतपूर्व उछाल

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Western Himalayas

उत्तर भारत का नया लॉजिस्टिक्स हबअमृतसर स्थित अत्याधुनिक मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल से औद्योगिक उत्पादों को तटीय बंदरगाहों तक तीव्र गति से पहुं...

Article Spotlight & Clip Solan & Baddi Hub Edition • P1