Awaz Janadesh
Solan & Baddi Hub Edition Thu, 08 Oct 2026
← →
📥 Full PDF 💬
HPBIL/2024/89712 VOL. XIV • ISSUE NO. 381 ₹4.50 (FREE FOR DIGITAL SUBSCRIBERS)
Awaz Janadesh

AWAZ JANADESH

Mushroom City & Industrial Corridor

📍 SOLAN • Thu, 08 Oct 2026 PAGE 1 OF 4 • FRONT PAGE / MAIN DESK
EXCLUSIVE SPECIAL INVESTIGATION

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने किया चौपाल के दूरदराज क्षेत्र जबना का किया दौरा

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Solan ✂️ Click to Clip & Listen →

High altitude infrastructure update photographed by Awaz Janadesh Newsroom.

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने किया चौपाल के दूरदराज क्षेत्र जबना का किया दौरानेरवा / शिमला:क्षेत्र के विकास इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। जल शक्ति विभाग नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने अपनी पूरी तकनीकी टीम के साथ ग्र...

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने किया चौपाल के दूरदराज क्षेत्र जबना का किया दौरानेरवा / शिमला:क्षेत्र के विकास इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। जल शक्ति विभाग नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने अपनी पूरी तकनीकी टीम के साथ ग्राम पंचायत ननहार के अंतर्गत आने वाले दूरदराज गांवों जबना और लगेत का पहली बार विस्तृत निरीक्षण किया।यह क्षेत्र के इतिहास में पहला अवसर है जब जल शक्ति या लोक निर्माण विभाग जैसे किसी महत्वपूर्ण महकमे के उच्च अधिकारियों ने खुद धरातल पर उतरकर इन अंतिम छोर के क्षेत्रों का दौरा किया है।विकास कार्यों को गति और जनसहयोग * बारीकी से निरीक्षण: अधिकारियों ने जल स्रोतों से लेकर अंतिम छोर तक चल रहे जल शक्ति विभाग से जुड़े विकास कार्यों का जायजा लिया। * सकारात्मक संवाद: अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद कर कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। * मौके पर समाधान: अधिकारियों के इस जमीनी दौरे से ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हुआ है।जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों का परिणामआजादी के बाद पहली बार सरकारी महकमे के उच्च अधिकारियों के इन दूरदराज क्षेत्रों में पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। स्थानीय निवासियों ने बीडीसी सदस्य राजेश रढाईक, ग्राम पंचायत ननहार की प्रधान रमा ठाकुर, वार्ड सदस्य कनिका जोगटा और अन्य पंचायत सदस्यों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।ग्रामीणों का कहना है कि इन्हीं जनप्रतिनिधियों की दूरदर्शिता और अथक प्रयासों के कारण आज विकास की किरणें इन पिछड़ी बस्तियों तक पहुंच पाई हैं।ग्रामीणों की सहभागिताइस अवसर पर जबना और लगेत के गणमान्य नागरिकों—सहीराम शर्मा, जगदीश शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश शर्मा, संदीप शर्मा, पुजारी रती राम शर्मा, प्रमोद शर्मा, रमेश चेट, गुमान चेट, सुरेश शर्मा, रघुनंद शर्मा, प्रेम सबलाइक, नीरज जोगटा, सुरेखा, कल्पना,कविता,रक्षा,नीलम, रंजू शर्मा, सुरेश रढाईक, वीरेंद्र रढाईक, राम लाल जोगटा, विद्यानंद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर अपनी गहरी खुशी जाहिर की।अधिकारियों के इस जमीनी दौरे ने यह साबित कर दिया है कि यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करें, तो विकास की हर बाधा को पार किया जा सकता है। इस पहल से न केवल जल योजनाओं में पारदर्शिता आएगी, बल्कि इन गांवों के चहुंमुखी विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

Editorial & Opinion

आजीविका का नया सवेरा — हिमाचल में डेयरी और पशुपालन आधारित आर्थिकी की अपार संभावनाएं

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 State Secretariat

संपादकीय आजीविका का नया सवेरा — हिमाचल में डेयरी और पशुपालन आधारित आर्थिकी की अपार संभावनाएंपहाड़ों की वादियां, कलकल बहती नदियां और यहाँ की आबोहवा जितनी खूबसूरत है, उतनी ही...

SPONSORED CLASSIFIED / PRINT AD

National Solar Mission 2026 - Clean Power for Every Home

Public Service Announcement • Directorate of Information & Public Relations

DEVELOPMENT MONITOR

हिमाचल ने खो दिया एक बेबाक सिपाही: अलविदा मेजर विजय सिंह मनकोटिया

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Solan

हिमाचल ने खो दिया एक बेबाक सिपाही: अलविदा मेजर विजय सिंह मनकोटिया— राजेश रढाईक (प्रधान संपादक, आवाज जनादेश)राजनीतिक गलियारों की उठक-बैठक, सम...

ENVIRONMENT & CLIMATE

हिमाचल ने खो दिया एक बेबाक सिपाही: अलविदा मेजर विजय सिंह मनकोटिया

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Western Himalayas

हिमाचल ने खो दिया एक बेबाक सिपाही: अलविदा मेजर विजय सिंह मनकोटिया— राजेश रढाईक (प्रधान संपादक, आवाज जनादेश)राजनीतिक गलियारों की उठक-बैठक, सम...

Article Spotlight & Clip Solan & Baddi Hub Edition • P1