Awaz Janadesh
Solan & Baddi Hub Edition Sat, 21 Nov 2026
← →
📥 Full PDF 💬
HPBIL/2024/89712 VOL. XIV • ISSUE NO. 425 ₹4.50 (FREE FOR DIGITAL SUBSCRIBERS)
Awaz Janadesh

AWAZ JANADESH

Mushroom City & Industrial Corridor

📍 SOLAN • Sat, 21 Nov 2026 PAGE 1 OF 4 • FRONT PAGE / MAIN DESK
EXCLUSIVE SPECIAL INVESTIGATION

राज्यपाल ने एसजेवीएन की राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Solan ✂️ Click to Clip & Listen →

High altitude infrastructure update photographed by Awaz Janadesh Newsroom.

राज्यपाल ने एसजेवीएन की राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानितशिमला, 20 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को शिमला स्थित एसजेवीएन के कॉरपोरेट मुख्यालय में विद्युत मंत्रालय,...

राज्यपाल ने एसजेवीएन की राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानितशिमला, 20 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को शिमला स्थित एसजेवीएन के कॉरपोरेट मुख्यालय में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण अभियान-2026 के तहत आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।राज्यपाल ने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई पुरस्कार विजेता पेंटिंगों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा युवा कलाकारों की रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इसके प्रति बच्चों एवं युवाओं को जागरूक करना भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और एसजेवीएन के सामूहिक प्रयासों की भी प्रशंसा की।प्रतियोगिता के तहत ग्रुप-ए (कक्षा पांचवीं से सातवीं) तथा ग्रुप-बी (कक्षा आठवीं से दसवीं) के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 50 हजार, 30 हजार और 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त दोनों वर्गों में 10-10 विद्यार्थियों को 7,500 रुपये के प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न के साथ 2,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।प्रतियोगिता के विषय 'ऊर्जा बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं' तथा 'बीईई स्टार लेबलों की चमकार, ऊर्जा सुरक्षा हो शानदार' रखे गए थे।इस अवसर पर एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के 5,126 विद्यालयों के कुल 2,38,548 विद्यार्थियों ने विद्यालय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा दोनों वर्गों से 55-55 सर्वश्रेष्ठ पेंटिंगों का चयन किया गया, जिनके कलाकारों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।उन्होंने बताया कि एसजेवीएन वर्ष 2005 से विद्युत मंत्रालय, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण अभियान की नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है।राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेता विद्यार्थी अब 11 दिसंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर एसजेवीएन के निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Pradesh

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक छैला कैंची में संपन्न, किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहन मंथन

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 State Secretariat

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक छैला कैंची में संपन्न, किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहन मंथनआवाज़ जनादेश (शिमला)। भारतीय किसान संघ, जिला शिमला की जिला स्तरीय बैठक आज छैला कैंची में सं...

SPONSORED CLASSIFIED / PRINT AD

National Solar Mission 2026 - Clean Power for Every Home

Public Service Announcement • Directorate of Information & Public Relations

DEVELOPMENT MONITOR

ठोडा के मंच से निकला ‘राजनीतिक तीर’: किमटा ने विक्रमादित्य सिंह को बताया अगला मुख्यमंत्री, हिमाचल कांग्रेस में चर्चा तेज

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Solan

ठोडा के मंच से निकला ‘राजनीतिक तीर’: किमटा ने विक्रमादित्य सिंह को बताया अगला मुख्यमंत्री, हिमाचल कांग्रेस में चर्चा तेजचौपाल (शिमला): हिमाच...

ENVIRONMENT & CLIMATE

18 लाख रुपये की लागत से धर्मपुर–छपाणु सड़क को किया जा रहा चकाचक

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Western Himalayas

कंक्रीट वर्क के चलते 7 नवंबर तक यातायात के लिए बंद रहेगा मार्ग, वाहन चालकों को करना होगा वैकल्पिक व्यवस्था का उपयोगधर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क...

Article Spotlight & Clip Solan & Baddi Hub Edition • P1