Awaz Janadesh
Solan & Baddi Hub Edition Sun, 22 Nov 2026
← →
📥 Full PDF 💬
HPBIL/2024/89712 VOL. XIV • ISSUE NO. 426 ₹4.50 (FREE FOR DIGITAL SUBSCRIBERS)
Awaz Janadesh

AWAZ JANADESH

Mushroom City & Industrial Corridor

📍 SOLAN • Sun, 22 Nov 2026 PAGE 1 OF 4 • FRONT PAGE / MAIN DESK
EXCLUSIVE SPECIAL INVESTIGATION

कांगड़ा में 18.29 करोड़ से स्थापित एसटीपीआई केंद्र का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, पांच वर्षों में 400 युवाओं को मिलेगा रोजगार

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Solan ✂️ Click to Clip & Listen →

High altitude infrastructure update photographed by Awaz Janadesh Newsroom.

कांगड़ा में 18.29 करोड़ से स्थापित एसटीपीआई केंद्र का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, पांच वर्षों में 400 युवाओं को मिलेगा रोजगारचैतड़ू में आधुनिक आईटी सुविधाओं से लैस केंद्र शुरू, 15 से 20 उभरते उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहनकांगड़ा। मुख्यमंत...

कांगड़ा में 18.29 करोड़ से स्थापित एसटीपीआई केंद्र का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, पांच वर्षों में 400 युवाओं को मिलेगा रोजगारचैतड़ू में आधुनिक आईटी सुविधाओं से लैस केंद्र शुरू, 15 से 20 उभरते उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहनकांगड़ा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिले के गग्गल हवाई अड्डे के समीप चैतड़ू में 18.29 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र की स्थापना से प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है। अनुमान है कि अगले पांच वर्षों में इस केंद्र के माध्यम से 350 से 400 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जबकि 15 से 20 उभरते उद्यमियों को अपने व्यवसाय को विकसित करने में सहयोग मिलेगा।इस केंद्र का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में आईटी इकोसिस्टम को मजबूत करना, तकनीकी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना तथा स्टार्टअप और नए उद्यमियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाना है। केंद्र में 106 प्लग-एंड-प्ले सीटें, 5,031 वर्ग फुट का रॉ इन्क्यूबेशन स्पेस, प्रबंधकों के लिए चार केबिन, 40 सीटों वाला ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस एवं मीटिंग रूम, नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर (एनओसी), रिसेप्शन एरिया और अतिथि कक्ष सहित विभिन्न आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को सूचना प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्र में एक उभरते हुए गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार आईटी कंपनियों को प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करने, स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने तथा नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है।उन्होंने कहा कि कांगड़ा में एसटीपीआई केंद्र की स्थापना से स्थानीय उद्यमियों और आईटी पेशेवरों को प्रदेश में ही आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार और करियर निर्माण के बेहतर अवसर मिलेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उभरते क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित कर कुशल एवं प्रतिभाशाली युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही है। तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था के विकास से रोजगार की तलाश में युवाओं के प्रदेश से बाहर जाने की प्रवृत्ति को कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र आने वाले समय में क्षेत्र में आईटी गतिविधियों, नवाचार और उद्यमिता के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरेगा।इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं सुशासन) गोकुल बुटेल, हिमाचल प्रदेश राज्य वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, सचिव (स्वास्थ्य) आशीष सिंहमार, निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस अभिषेक वर्मा, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

National

राज्यपाल ने एसजेवीएन की राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 State Secretariat

राज्यपाल ने एसजेवीएन की राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानितशिमला, 20 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को शिम...

SPONSORED CLASSIFIED / PRINT AD

National Solar Mission 2026 - Clean Power for Every Home

Public Service Announcement • Directorate of Information & Public Relations

DEVELOPMENT MONITOR

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक छैला कैंची में संपन्न, किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहन मंथन

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Solan

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक छैला कैंची में संपन्न, किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहन मंथनआवाज़ जनादेश (शिमला)। भारतीय किसान संघ, जिला शिमला...

ENVIRONMENT & CLIMATE

ठोडा के मंच से निकला ‘राजनीतिक तीर’: किमटा ने विक्रमादित्य सिंह को बताया अगला मुख्यमंत्री, हिमाचल कांग्रेस में चर्चा तेज

By Awaz Janadesh SuperAdmin • 📍 Western Himalayas

ठोडा के मंच से निकला ‘राजनीतिक तीर’: किमटा ने विक्रमादित्य सिंह को बताया अगला मुख्यमंत्री, हिमाचल कांग्रेस में चर्चा तेजचौपाल (शिमला): हिमाच...

Article Spotlight & Clip Solan & Baddi Hub Edition • P1