हमीरपुर की अंजलि पुरी को मिला ‘Top 10 Young Dynamic Women of the Year 2026’ अवॉर्ड

Date:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की जानी-मानी युवा इन्फ्लुएंसर अंजलि पुरी को ‘Top 10 Young Dynamic Women of the Year 2026’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह 6 सितंबर को दिल्ली के Hyatt Centric Janakpuri में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया।

महज 20 वर्ष की उम्र में यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल कर अंजलि पुरी ने हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंजलि को इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज के हाथों सम्मान मिल चुका है।

समारोह के दौरान अंजलि पुरी को लोकप्रिय अभिनेता गौरव खन्ना के हाथों मंच पर सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर अंजलि के पिता भी उनके साथ मंच पर मौजूद रहे।

अंजलि पुरी सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली चर्चित इन्फ्लुएंसर हैं। वह इससे पहले भी अपनी उपलब्धियों के जरिए हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर चुकी हैं। कम उम्र में मिली यह उपलब्धि उनके निरंतर प्रयास, प्रतिभा और सफलता की एक और मिसाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एएसजेवीएन की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की इकाई-II (660 मेगावाट) ने सफलतापूर्वक वाणिज्यिक प्रचालन हासिल किया

शिमला: 12.09.2026 श्री भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन...