BPL चयन के लिए पात्र परिवारों को अंतिम अवसर, 20 सितंबर तक करें आवेदन

Date:

धर्मपुर (मंडी)
ग्राम पंचायत के सभी पात्र परिवारों के लिए बीपीएल चयन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व के आठ चरणों में पात्र होने के बावजूद आवश्यक प्रमाण-पत्र समय पर उपलब्ध न होने के कारण बीपीएल चयन प्रक्रिया से वंचित रह गए परिवारों को अंतिम चरण में आवेदन करने का अवसर दिया गया है।
इसके तहत इच्छुक पात्र परिवार अपना आवेदन पत्र तथा आवश्यक दस्तावेज ग्राम पंचायत कार्यालय अथवा संबंधित विकास खंड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित परिवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा पात्र मामलों की अनुशंसा बीपीएल की अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए की जाएगी।
20 सितंबर अंतिम तिथि
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आवेदन, सत्यापन एवं अनुशंसा की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में पात्र परिवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा करवाने की अपील की गई है, ताकि उनका मामला बीपीएल की अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।
पुराने आय प्रमाण-पत्र भी मान्य
बीपीएल चयन के लिए आय प्रमाण-पत्र को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। 31 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2026 तक जारी किए गए आय प्रमाण-पत्र भी मान्य होंगे। पात्र परिवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करवाएं।
सरकार की इस पहल से उन पात्र परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो पूर्व के चरणों में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण बीपीएल चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारी बारिश से एनएच-03 और धर्मपुर-जोगिंदरनगर मार्ग करीब तीन से चार घंटे बाधित

पारच्छु ढांक, रड़ा और कांढापतन पुल के पास सड़क...

कांढापतन के पास भूस्खलन से धर्मपुर-जोगिंदर नगर सड़क करीब तीन घंटे रही बाधित

बारिश रुकने के बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी...