कांढापतन के पास भूस्खलन से धर्मपुर-जोगिंदर नगर सड़क करीब तीन घंटे रही बाधित

Date:

बारिश रुकने के बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर हटाया मलबा, यातायात किया बहाल
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर-जोगिंदर नगर-लडभड़ोल सड़क मार्ग पर कांढापतन के पास शनिवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से सड़क करीब तीन घंटे तक यातायात के लिए बाधित रही। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई। इससे सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
भूस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया। लगातार हो रही बारिश के कारण तत्काल मलबा हटाने का काम शुरू करना मुश्किल था। बारिश रुकने के बाद विभाग की ओर से जेसीबी मशीन मौके पर भेजी गई और सड़क पर गिरे मलबे व पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू किया गया।
लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क मार्ग से मलबा हटाकर यातायात बहाल करवाया। सड़क खुलने के बाद मार्ग पर फंसे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। विभाग की ओर से बारिश के दौरान सड़क पर भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों पर निगरानी भी रखी जा रही है।
लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता ई. अंशुमन सोनी ने बताया कि भारी बारिश के कारण कांढापतन के पास भूस्खलन होने से धर्मपुर-जोगिंदर नगर सड़क यातायात के लिए बंद हो गई थी। बारिश रुकने के बाद विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर सड़क से मलबा हटाया और मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
उन्होंने वाहन चालकों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रुकने से बचने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारी बारिश से एनएच-03 और धर्मपुर-जोगिंदरनगर मार्ग करीब तीन से चार घंटे बाधित

पारच्छु ढांक, रड़ा और कांढापतन पुल के पास सड़क...

BPL चयन के लिए पात्र परिवारों को अंतिम अवसर, 20 सितंबर तक करें आवेदन

धर्मपुर (मंडी) ग्राम पंचायत के सभी पात्र परिवारों के...