एयरपोर्ट पर पर्यटन सुविधाओं और यात्री सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर : सुरेश कश्यप

Date:

भारतनेट योजना की व्यापक जानकारी हर पंचायत तक पहुंचे, ₹259 में FTTH कनेक्शन का लाभ उठाएं ग्रामीण : कश्यप

शिमला। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने आज शिमला में एयरपोर्ट एडवाइजरी समिति तथा बीएसएनएल एडवाइजरी समिति की बैठकों की अध्यक्षता की। दोनों बैठकों में एयरपोर्ट सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

एयरपोर्ट एडवाइजरी समिति की बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि शिमला एयरपोर्ट प्रदेश के पर्यटन और संपर्क व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सुझाव दिया कि एयरपोर्ट परिसर में प्रदेश के होटल, होम-स्टे, रेस्ट हाउस तथा प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विशेष पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित किए जाएं। इसके साथ ही हिमाचली हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए आकर्षक काउंटर स्थापित कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए, जिससे पर्यटकों को हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और उत्पादों से परिचित होने का अवसर मिले।

बैठक में एयरपोर्ट के विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। सांसद ने अधिकारियों से वैकल्पिक स्थानों एवं भविष्य की आवश्यकताओं का अध्ययन करने को कहा ताकि हवाई सेवाओं के विस्तार की संभावनाओं पर समय रहते कार्य किया जा सके। उन्होंने एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा स्वास्थ्य विभाग से उड़ानों के आगमन एवं प्रस्थान के समय डॉक्टर और चिकित्सा स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

सुरेश कश्यप ने पक्षियों के कारण उड़ानों की सुरक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए एयरपोर्ट के आसपास की पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण होने से बर्ड हिट जैसी घटनाओं की संभावना कम होगी और उड़ानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

बीएसएनएल एडवाइजरी समिति की बैठक में सांसद ने भारतनेट परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को तेज गति की इंटरनेट सेवाओं से जोड़ा जा रहा है और इसका अधिकतम लाभ आम लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारतनेट योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि प्रत्येक पंचायत और ग्रामीण परिवार को इसकी जानकारी मिल सके।

कश्यप ने बताया कि भारतनेट के अंतर्गत मात्र ₹259 प्रति माह में FTTH (फाइबर टू द होम) कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। यदि किसी गांव में कम से कम पांच परिवार आवेदन करते हैं तो बीएसएनएल वहां फाइबर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों, पंचायतों और स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ा जाए।

उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की गुणवत्ता और इंटरनेट सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए गांव-गांव तक विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाली इंटरनेट सेवाएं पहुंचाना समय की आवश्यकता है तथा भारतनेट इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एसजेवीएन की अध्यक्षता में नराकास, शिमला (कार्यालय-2) की छमाही बैठक

शिमला: 16 जुलाई ,2026 एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित...

सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- हर जिंदगी कीमती, दिया ये आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की...