शिमला:दिनांक 18 मई, 2026
हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुए नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस प्रचंड बहुमत को सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का करारा जवाब बताया है। डॉ कुमार का दावा है कि निकाय चुनावों के इन नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि साल 2027 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।
इस अभूतपूर्व सफलता पर प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने हिमाचल के देवतुल्य मतदाताओं और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सशक्त एवं प्रेरणादायी नेतृत्व, ‘विकसित भारत’ के संकल्प और भाजपा की विकासपरक नीतियों पर देवभूमि की जनता की अटूट मुहर है। जनता ने कांग्रेस के झूठे वादों को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है।इस जीत को कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक बड़ा जन-आदेश माना जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा यह नतीजे कांग्रेस के अहंकार और कुशासन पर जनता का करारा तमाचा हैं। प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की विफलताओं से तंग आ चुकी है। निकाय चुनावों में भाजपा की यह लहर थामे नहीं थमेगी और 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को अपनी जमीन बचाने की जगह नहीं मिलेगी।
इस शानदार और ऐतिहासिक सफलता के लिए उन्होने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी, केंद्रीय मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ,श्री अनुराग ठाकुर व दिन-रात जमीनी स्तर पर पसीना बहाने वाले देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
डॉ कुमार ने कहा कि जनता का यह अटूट विश्वास और कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही भाजपा की असली ताकत है, जो पार्टी को जनसेवा के मार्ग पर और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।


