हिमाचल में सीमेंट माफिया बेलगाम, कांग्रेस सरकार बनी तमाशबीन : राकेश जमवाल

Date:

पहाड़ की जनता से लूट क्यों? हिमाचल में ही सबसे महंगा बिक रहा सीमेंट : भाजपा

हर महीने बढ़ रहे सीमेंट के दाम, कांग्रेस सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल : राकेश जमवाल
आपदा प्रभावित परिवारों पर भी महंगाई की मार, सीमेंट कंपनियों की मनमानी पर सरकार मौन : भाजपा
डीजल, मालभाड़ा और अब सीमेंट महंगा — कांग्रेस राज में घर बनाना हुआ सपना : राकेश जमवाल

शिमला, 17 मई 2026
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश में सीमेंट कंपनियों द्वारा एक बार फिर 5 रुपये प्रति बोरी दाम बढ़ाने पर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में महंगाई बेलगाम हो चुकी है और सरकार पूरी तरह मूकदर्शक बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनवरी 2026 में भी सीमेंट कंपनियों ने 5 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी की थी। उस समय ACC सीमेंट 390 रुपये से बढ़ाकर 395 रुपये, ACC गोल्ड 435 से 440 रुपये, अंबुजा सीमेंट 400 से 405 रुपये और अल्ट्राटेक सीमेंट 395 से 400 रुपये प्रति बोरी किया गया था।
राकेश जमवाल ने कहा कि इससे पहले भी प्रदेश में लगातार दो बार सीमेंट के दाम बढ़ाए गए थे, जिसके बाद कई क्षेत्रों में सीमेंट 435 रुपये से लेकर 490 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गया था। रिपोर्टों के अनुसार पिछले दो वर्षों में सीमेंट के दामों में लगभग 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन कंपनियों को हिमाचल की जमीन, पानी और प्राकृतिक संसाधनों का लाभ मिलता है, वही कंपनियां हिमाचल की जनता को पड़ोसी राज्यों की तुलना में महंगा सीमेंट बेच रही हैं। वर्ष 2012 में भी यह मुद्दा उठा था, जब प्रदेश में सीमेंट पंजाब और हरियाणा की तुलना में 50 से 75 रुपये प्रति बोरी महंगा बिक रहा था और तत्कालीन भाजपा सरकार के दबाव के बाद कंपनियों को 25 रुपये प्रति बोरी दाम घटाने पड़े थे।
भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कमजोरी और निष्क्रियता के कारण आज सीमेंट कंपनियां मनमानी कर रही हैं। प्रदेश में डीजल, परिवहन, सरिया और निर्माण सामग्री पहले ही महंगी हो चुकी है, ऊपर से लगातार सीमेंट के दाम बढ़ने से गरीब, मध्यम वर्ग, किसान और आपदा प्रभावित परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में घर बनाना पहले ही महंगा है और अब लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का सपना तोड़ दिया है। हजारों परिवार आज भी प्राकृतिक आपदा के बाद अपने घरों का पुनर्निर्माण कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।
उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार तुरंत सीमेंट कंपनियों के साथ बैठक कर दामों में हुई बढ़ोतरी वापस करवाए और हिमाचल की जनता को राहत देने के लिए ठोस नीति बनाए। भाजपा जनता के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी और कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करती रहेगी।

भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर की बड़ी कार्रवाई, महासू जिला कार्यालय सचिव सतविन्द्र सिंह निलंबित

शिमला, 17 मई 2026
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए संगठनात्मक जिला महासू के जिला कार्यालय सचिव श्री सतविन्द्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि टियूग नगर परिषद चुनाव के दौरान श्री सतविन्द्र सिंह के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों पर गठित अनुशासन समिति ने गहन विचार-विमर्श किया और मामले को अनुशासनहीनता का गंभीर विषय माना। समिति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की।
अनुशासन समिति की अनुशंसा के आधार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए श्री सतविन्द्र सिंह को महासू जिला कार्यालय सचिव के दायित्व से मुक्त कर दिया है तथा उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जिसने अपनी उम्मीदवार सूची तक जारी नहीं की, वह जीत का दावा कैसे कर रही : डॉ. राजीव बिंदल

नगर निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय कांग्रेस...