प्रसव के बाद महिला की माैत पर कमला नेहरू अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में शुक्रवार सुबह 28 वर्षीय महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। गुरुवार रात 11:17 बजे महिला ने सिजेरियन के जरिये एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। परिवार का कहना है कि महिला की हालत सुबह तक सामान्य थी, लेकिन तबीयत खराब होने के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने उसे खाना खाने के लिए कहा। परिजनों का आरोप है कि महिला को भोजन के दौरान सांस लेने में दिक्कत हुई और सुबह करीब 9:00 बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि महिला की स्थिति को देखते हुए स्टाफ को अधिक सतर्क रहना चाहिए था।

कमला नेहरू अस्पताल शिमला के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुंदर सिंह नेगी ने बताया कि प्राथमिक रूप से यह आशंका है कि महिला का दम घुटने से निधन हुआ होगा, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम मौत के कारणों की बारीकी से पड़ताल कर रही है। महिला की डिलीवरी के बाद स्वास्थ्य सामान्य था और रात तक कोई गंभीर समस्या दर्ज नहीं की गई थी। यह उसकी दूसरी डिलीवरी थी और इसके पहले स्वास्थ्य में किसी प्रकार की जटिलता नहीं रही। बच्चे की हालत फिलहाल सामान्य है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नशा मुक्ति व मतदाता जागरूकता अभियान घरवासड़ा से हुआ शुरू

हिमाचल ज्ञान-विज्ञान एवं नशा मुक्ति अभियान समिति सजयाओपीपलु ने...

स्वरसती विद्या मंदिर आनी की छात्रा निधि ठाकुर ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

दसवीं कक्षा में 691 अंक प्राप्त कर जिला कुल्लू...

हिमाचल में अतिक्रणकारियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर विवाद:

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 122(1)(c)...