सुन्नी में पानी के भारी भरकम बिलों ने उड़ाए होश

Date:

नगर पंचायत अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर मांग समाधान

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

प्रदेश सरकार द्वारा शहरी निकायों में पानी के बिलों में की गई बढ़ोतरी से नगर पंचायत सुन्नी में भी पानी के भारी भरकम बिलों का मामला तूल पकड़ रहा है। नगर पँचायत सुन्नी में आबंटित पेयजल मीटरों में खामियां पाए जाने एवम सरकार द्वारा स्थानीय निकायों के लिए भारी भरकम चार्ज तय करने से परेशान लोगो ने तुरन्त पानी के बिलों को दुरस्त करने की मांग की है। 

गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष नगर पंचायत सुन्नी प्रदीप शर्मा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाई और कहा कि सरकार तुरंत प्रभाव से पानी के बिलों में की गई बढ़ोतरी को कम करें और बिलों के स्लैब रेट कम करें । उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा  0-20 प्रति किलो लीटर पर लगभग 19 रुपए,20- 30 तक 33 तथा 30 से ऊपर लगभग 60 रुपए प्रति की लीटर के हिसाब से पानी के  बिल का स्लैब रेट तय किया गया है जो कि तर्कसंगत नहीं है । उन्होंने सरकार से मांग की है सरकार द्वारा निर्धारित स्लैब रेट में बदलाव किया जाए और स्लैब रेट लगभग आधा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा पानी के बिल प्रत्येक महीने जारी किए जाने चाहिए । उन्होंने कहा कि अगर विभाग के पास बिल आबंटन के लिए कर्मचारियों की कमी है तो उक्त काम के लिए हमारे स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की सहायता ली जा सकती है । उन्होंने विभाग पर आरोप लगाए कि पानी की बिलों की दरों में की गई बढ़ोतरी बारे पूर्व में किसी भी तरह चर्चा नहीं की गई ।

उन्होंने कहा कि सुन्नी में विभाग द्वारा कई उपभोक्ताओं को पानी के  भारी भरकम बिल जारी किए गए है जिस कारण उपभोक्ताओं मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ रही है और विभाग द्वारा बिल जमा करना का दवाब भी बनाया जा रहा है ।  उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर 300 से 400 रुपए बिल आने के स्थान पर हजारों रुपए के बिल आने से उपभोक्ताओं के होश उड़ गए तथा मेहनत मजदूरी एवँ छोटा कारोबार करने वाला उपभोक्ता हजारों के बिल कहाँ से भरेगा। उन्होंने  ने विभाग से मांग की है कि वे इस समस्या का समाधान करें और लोगों को राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पानी की दरें कम करने और खराब मीटर ठीक करवाने से भी लोगों को काफी राहत मिल सकती है । उन्होंने कहा कि अन्य नगर पंचायतों एवं नगर परिषदों के साथ मिलकर सरकार पर पानी की दरों में की गई बढ़ोतरी को कम करवाने का दवाब बनाया जाएगा तथा बैठक में उक्त समस्या के लिए प्रस्ताव पारित किया जाएगा । इस दौरान पार्षद रूप लाल,उमा हिमराल,नरेश राय,कपिल गुप्ता,आशा कंवर विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अतिक्रणकारियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर विवाद:

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 122(1)(c)...

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...