शिमला शहर के कई निजी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खुफियां एजेंसियां सतर्क

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

शिमला शहर के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद पुलिस ने एहतियातन स्कूलों में मॉक ड्रिल के साथ ही सर्च अभियान भी चलाया। बताया जा रहा है कि रात को ही यह धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस के साथ ही सभी खुफियां एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश में इससे पहले भी प्रदेश हाईकोर्ट समेत जिला सत्र न्यायालयों और कई संस्थानों को इस तरह की धमकी मिल चुकी है।

इन सभी मामलों की जांच पुलिस कर रही है। जांच में कई आईपी ऐड्रेस की पहचान हुई है जिसके माध्यम से यह धमकी भरे ईमेल जारी किए गए हैं। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा ने बताया कि शहर के कुछ निजी स्कूलों को इस तरह की धमकी मिली है। प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अतिक्रणकारियों के पंचायत चुनाव लड़ने पर विवाद:

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज एक्ट 1994 की धारा 122(1)(c)...

मानसून से निपटने को प्रशासन अलर्ट, सड़कों की बहाली और आपदा प्रबंधन पर जोर

एसडीएम सभागार आनी में समीक्षा बैठक, विभागों को समन्वय...