हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश में 70 साल या इससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का अब पांच लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बुजुर्गों का यह सुविधा मिलेगी। बुजुर्गों को योजना में शामिल करने के लिए सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब जल्द ही योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाए जाएंगे।

कार्ड पर लाभार्थी देशभर के किसी भी चिह्नित सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। योजना से हजारों वरिष्ठ नागरिकों को फायदा होगा। सरकार ने हाल ही में मंत्रिमंडल बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को योजना में शामिल करने का फैसला लिया था।

सरकार ने जारी की अधिसूचना

स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने कहा कि कैबिनेट फैसले के अनुसार 70 या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। हिमाचल में अभी करीब दो लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। वहीं छूटे लोगों को अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करने के लिए हिमकेयर योजना भी शुरू की। हिमकेयर कार्ड के तहत इलाज कराने वाले मरीजों के उपचार की राशि का भुगतान भी सरकार करती है। इसमें पांच लाख तक का इलाज करवा सकते हैं।

इन बीमारियों का करवा सकेंगे उपचार

– आयुष्मान कार्ड पर बुजुर्ग कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, डायलिसिस, घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद समेत अन्य बीमारियों का नि:शुल्क उपचार करवा पाएंगे

कहां और कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड

-पारिवारिक समग्र आईडी के साथ एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, सरकारी पहचान पत्र) ले जाएं।
– कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र, यूटीआई-आईटीएसएल केंद्र पर जाकर पात्रता जांच कराएं और आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
– चिह्नित ग्राम रोजगार सहायक व वार्ड इंचार्ज के सहयोग से भी कार्ड बनाए जा सकते हैं।
– योजना से संबद्ध अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में आयुष्मान मित्र के माध्यम से भी कार्ड बनवा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...