एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार, प्रबंधन ने बैठाई जांच

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो प्रोग्राम चलाकर दुष्प्रचार का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री कार्यालय को की है। इसके बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने बस के चालक और परिचालक के खिलाफ जांच बैठा दी है। दोनों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। पूरे मामले को लेकर एचआरटीसी के कर्मचारियों में गुरुवार को दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। जानकारी के मुताबिक नवबहार निवासी सैमुयल प्रकाश ने लिखित शिकायत की है कि 5 नवंबर को शिमला से संजौली रूट पर चल रही एचआरटीसी बस में एक तेज आवाज में एक ऑडियो प्रोग्राम चल रहा था। आरोप है कि इसमें संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भारत सरकार समेत कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा था।

शिकायतकर्ता ने इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से की है। इसके बाद सचिवालय से मामले को निगम प्रबंधन को भेजा गया है। पूरे मामले को लेकर एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो ने बस के चालक और परिचालक से तीन दिन के भीतर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा। इसमें प्रबंधन ने दोनों से पूछा है कि सार्वजनिक तौर पर सरकारी वाहन में किसी भी राजनेता के विरुद्ध ऐसी वार्ता का ऑडियो चलाना उचित नहीं है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह ऑडियो किसने चलाया। वहीं चालक-परिचालक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। डिप्टी डिविजनल मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में चालक और परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...