हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने भैया दूज पर बनाया कमाई का रिकॉर्ड

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने अपनी कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा है। पहली बार निगम की बसों से इतनी ज्यादा कमाई एक दिन में हुई है, जितनी आज तक कभी नहीं हुई। सालों से यहां एचआरटीसी यात्रियों को सेवा दे रही है, मगर कभी भी एक दिन में निगम की इतनी कमाई नहीं हुई, जितनी इस बार भैया दूज के दिन हुई है। इतना ही नहीं, भैया दूज के दिन जहां दो लाख से ज्यादा महिलाओं को 78 लाख का फ्री सफर भी करवाया गया, वहीं रविवार का दिन था, जिसमें इतनी कमाई नहीं हो सकती थी, बावजूद इसके एचआरटीसी ने भैया दूज के दिन अपनी बसों से तीन करोड़ 10 लाख 36 हजार रुपए की इनकम अर्जित की है। यदि महिलाओं को इस दिन फ्री यात्रा नहीं होती, तो यह आंकड़ा चार करोड़ छूट सकता था। ऐसा एचआरटीसी के इतिहास में पहली बार हुआ है और इसके पीछे भी कई कुछ कारण हैं जिस वजह से उसकी एक दिन में इतनी ज्यादा कमाई हुई है। एचआरटीसी ने इस बार भी दीपावली में पहले की तरह स्पेशल बसें चलाई थीं, मगर इस बार बसों की संख्या ज्यादा थी, तो वहीं यात्रियों की संख्या कहीं ज्यादा थी, मगर दीपावली से पहले चलाई स्पेशल बसों से भी यह कमाई एक दिन में लगभग दो करोड़ 98 लाख रुपए तक पहुंची। दीपावली के बाद जब लोगों को वापस अपने कार्यस्थल पर आना था और रविवार के दिन भैया दूज का त्योहार था ही।

साथ ही अगले दिन सोमवार से ड्यूटी ज्वाइन करनी थी, तो ऐसे में रविवार के दिन तीन करोड़ 10 लाख 36 हजार तक एचआरटीसी की कमाई पहुंच गई।इस दिन जो कमाई हुई है, उसमें आम दिनों की अपेक्षा 41.35 फीसदी का इजाफा बताया जा रहा है। 31 अक्तूबर को दीपावली वाले रोज एचआरटीसी की कमाई के आंकड़े बताते हैं कि इस दिन उसे एक करोड़ 30 लाख 82 हजार 301 रुपए की इनकम हुई। वहीं, पहली नवंबर को यह कमाई एक करोड़ 96 लाख 53 हजार 651 रुपए की थी। इसी तरह दो नवंबर को शनिवार के दिन उसकी कमाई दो करोड़, 21 लाख, 77 हजार 612 तक पहुंची, क्योंकि इस दिन लोग त्योहार मनाकर वापस लौटे। तीन नवंबर रविवार को उसने सीधे तीन करोड़ 10 लाख 36 हजार रुपए की इनकम अर्जित कर ली है।एचआरटीसी ने दीपावली से पहले और दीपावली के बाद अपनी स्पेशल बसें चलाई थीं। 155 स्पेंशल बसें अलग-अलग जिलों से चलाई गई। ये बसें चंडीगढ़ व दिल्ली के लिए चलाई गईं, वहीं बद्दी से भी ज्यादा संख्या में बसों का संचालन किया गया। बड़ी संख्या में यात्रियों ने एचआरटीसी की बसों का फायदा उठाया। इन बसों की ऑनलाइन बुकिंग पहले से हो गई थी।

निगम प्रबंधन भी खुश

एक दिन की रिकॉर्ड कमाई को लेकर एचआरटीसी प्रबंधन बेहद खुश है। फील्ड के अफसरों व कर्मचारियों को इसका श्रेय दिया गया है। बेहतर प्रबंधन इस दौरान सुनिश्चित किया गया, जिससे कमाई में इजाफा हुआ है। निगम की इनकम प्रति किलोमीटर 40 से 42 रुपए आंकी जाती है, मगर तीन नवंबर को प्रति किलोमीटर आय 52.6 रुपए तक आंकी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...