शिमला: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला शिमला इकाई ने राहत अभियान चलाया है। जिला अध्यक्ष केशव चौहान के नेतृत्व में चंबा जिले के आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का एक ट्रक रवाना किया गया।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि यह समय पीड़ितों के दुख-दर्द को बांटने का है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं ने चंबा, मंडी और कुल्लू सहित कई जिलों में भारी तबाही मचाई है, जिससे लोग बेघर हो गए हैं। ऐसे संकट की घड़ी में भाजपा “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र के साथ राहत कार्यों में जुटी है।
चौहान ने प्रदेश की जनता से भी अपील की कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आएं।
इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, पूर्व प्रत्याशी संजय सूद और रवि मेहता, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा और जिलाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, कार्यालय सह सचिव किरण बावा, मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित और संजीव चौहान समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा शिमला ने चंबा के आपदा पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
Date: