बीएड और मास्टर डिग्री के लिए प्रवेश परीक्षा कराएगा एसपीयू, मेरिट के आधार पर भरेंगे सीटें

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यरो शिमला

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) से संबद्ध कॉलेजों में बीएड और मास्टर डिग्री कोर्स की सब्सिडाइज्ड और नाॅन सब्सिडाइज्ड सीटों को भरने के लिए 12 मई से एक जून तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। तीन अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और तीन मई तक पात्र विद्यार्थी एसपीयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पांच मई को विवि प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थियों के आईडी कार्ड जारी करेगा।

एमएससी फिजिक्स, बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, एमए अंग्रेजी, इतिहास, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस और एमकाम कोर्स के लिए सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 700 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अन्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए 350 रुपये शुल्क रखा गया है। एमसीए व एमबीए के लिए सामान्य वर्ग के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क एक हजार और अन्य श्रेणी के लिए 500 रुपए है। बीबीए, बीसीए की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और अन्य श्रेणी के 250 रुपये तय किया गया है।

बीएड के लिए भी होगी प्रवेश परीक्षा

एसपीयू बीएड कोर्स के लिए भी प्रवेश परीक्षा करवाएगा। सामान्य वर्ग, इडब्ल्यूएस, ओबीसी और इसकी सब कैटेगरी (बीपीएल, आईआरडीपी) के विद्यार्थियों को 1100 और अन्य श्रेणी को 550 रुपए आवेदन शुल्क अदा करना होगा। प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सों की सीटों में प्रवेश मिलेगा।

एसपीयू और इसके तहत आने वाले कालेजों में संचालित किए जा रहे डिग्री कोर्स की सीटें प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। तीन अप्रैल से कोर्सों की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होंगे। 12 मई से एक जून तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...