बर्खास्तगी के आदेश पर वोकेशनल शिक्षक भड़के, क्रमिक अनशन जारी रखने का फैसला

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

वोकेशनल शिक्षक संघ के राज्य पदाधिकारियों की बर्खास्तगी के आदेशों पर शिक्षक भड़क उठे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शिमला लौटने तक शिक्षकों ने क्रमिक अनशन जारी रखने का फैसला लिया है। 30 मार्च से हड़ताल पर बैठे शिक्षक निजी कंपनियों को बाहर करने की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को भी शिक्षकों का शिमला के चाैड़ा मैदान में क्रमिक अनशन जारी है। शिक्षक संघ निजी कंपनियों की जगह शिक्षा विभाग के माध्यम से उन्हें नियुक्त करने की मांग कर रहा है। वोकेशनल प्रशिक्षक संघ के अध्यक्ष अश्विनी डढवालिया ने कहा कि कंपनियां मनमानी कर रही हैं। शिक्षकों को ई मेल कर 48 घंटे के भीतर स्कूलों में पद ग्रहण करने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है। ऐसा न करने पर नौकरी से बर्खास्तगी की बात कही गई है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किए गए। कंपनियां प्रदर्शन को कुचलने के लिए हथकंडे अपना रही है। अध्यक्ष ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है। कंपनियों को बाहर कर उन्हें समग्र शिक्षा से ही वेतन दिया जाना चाहिए और शिक्षा विभाग ही नियुक्तियां करे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से आए लगभग 2174 वोकेशनल शिक्षक पिछले 12 दिनों से आंदोलनरत हैं। बुधवार को शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा से मुलाकात की। जनारथा ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही उन्हें मुख्यमंत्री से मिलाएंगे। शिक्षक संघ ने शिक्षा सचिव राकेश कंवर से भी मुलाकात कर मांगों से अवगत कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...