आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम इस बार किसानों से महंगे दामों में गेहूं की खरीद करेगा। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष गेहूं अधिक दाम पर खरीदी जाएगी। बीते वर्ष निगम ने 2275 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद की थी। इस बार 2425 रुपये गेहूं खरीदा जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस बार 3000 मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का फैसला लिया है।
सरकार ने हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, सिरमौर और सोलन पांच जिलों में 10 सेंटर बनाए हैं। 8 अप्रैल से सेंटरों में खरीद शुरू कर दी जाएगी। गेहूं बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना होगा। खाद्य आपूर्ति निगम किसानों से गेहूं खरीदकर मिलों में पिसवाएगा। इसका आटा राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण शुरू कर दिया है। गेहूं खरीदने के बाद किसानों के खाते में पैसा डाला जाएगा। किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण शुरू कर दिया है। गेंहू खरीदने के बाद किसानों के खाते में पैसा डाला जाएगा। गेंहू की खरीद खाद्य आपूर्ति निगम को करनी है।


